Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मॉर्निंग वॉक के लिए निकली भाजपा की महिला नेता की चेन छीनकर बदमाश फरार

snatching

snatching

लखनऊ। तालकटोरा इलाके मॉर्निंग वॉक पर निकली भाजपा की महिला नेता की सोने की चेन छीनकर बाइक सवार बदमाश भाग निकले। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

थाना प्रभारी ने बताया कि ई-ब्लॉक निवासिनी शकुंतला निगम भाजपा महिला मोर्चा कार्यकारिणी की सदस्य रह चुकी हैं। वर्तमान में वह टी.एस.सी मैम्बर भारत सरकार में हैं। गुरुवार सुबह वह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकली थीं। जहां से लौटते समय घर के पास ही एक युवक ने उन पर झपट्टा मार दिया।

शहीद दरोगा के कातिल पर 50 हजार का इनाम घोषित, तलाश में लगी कई टीमें

कुछ समझ पाती, इसके पहले ही बदमाश उनके गले से सोने की चेन तोड़कर भाग निकला। कुछ ही दूरी बाइक स्टार्ट खड़ी किए अपने साथी के साथ भाग निकला। पीड़ित महिला चीखने लगी। आवाज सुनकर मौके पर स्थानीय लोगों का जमावड़ा लग गया, लेकिन तब तक बदमाश इलाके से नदारद हो चुके थे।

पीड़िता ने बताया बदमाश लाल रंग की अपाचे बाइक से थे। पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीसीटीवी कैमरों के जरिए पुलिस लूटेरों की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।

 

Exit mobile version