• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गश्त पर निकले दरोगा को बदमाश ने मारी गोली, CCTV खंगाल रही है पुलिस

Writer D by Writer D
14/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, बरेली
0
Murder

Murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के बरेली में देर रात गश्त पर निकले दरोगा को बेख़ौफ़ बदमाशों ने गोली मार दी। घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे साथी पुलिसकर्मियों ने घायल दरोगा को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां पर उसका इलाज चल रहा है। पड़ोसी में लगे सीसीटीवी कैमरों के आधार पर पुलिस बदमाशों के पहचान करने में जुट गई है।

निजी हॉस्पिटल के आईसीयू में लेटे युवक की यह तस्वीर घायल दरोगा प्रवीण कुमार की है। प्रवीण कुमार आंवला थाने के कस्बा चौकी इंचार्ज हैं। देर रात वह अपने क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। गश्त के दौरान तहसील रोड पर दरोगा ने युवक को एटीएम के पास खड़ा देखा तो उन्होंने उसे टोक दिया और फिर उसकी वीडियो बनाने लगे। वीडियो बनाते देख वर्दीधारी दरोगा को बेखौफ बदमाश ने गोली मार दी। गोली मारने वाले युवक के साथ एक महिला थी।

दरोगा का कहना है, “एटीएम के पास खड़े युवक को जब मैंने टोका तो उसने बताया कि वह अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने आया है। पीछे कुछ दूरी पर उसका दोस्त गर्लफ्रेंड के साथ खड़ा हुआ है लेकिन कुछ ही सेकेंड बाद उस युवक के साथ ही साथी एटीएम से निकला और मुझे उस युवक के पास खड़े देख गोली मार दी। मैं कुछ दूर भागा लेकिन मेरे सामने से दोनों युवक और एक महिला फरार हो गए।” प्रवीण कुमार ने बताया कि उन्होंने अपने साथी पुलिसकर्मियों को सूचना दी। उसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया और अब पुलिस के सीनियर अफसर मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल कर रहे हैं। पुलिस टीम ने मौके से एटीएम काटने के लिए प्रयोग किए जाने वाला गैस कटर भी बरामद किया है।

टीके की कमी को लेकर राहुल का फिर सरकार पर हमला, बोले- जुमले हैं वैक्सीन नहीं

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि देर रात कस्बा चौकी इंचार्ज प्रवीण कुमार अपने क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। तभी तहसील रोड पर एटीएम के पास खड़े एक युवक टोकने के बाद दरोगा जब उनका वीडियो बनाने लगा तो युवक के साथी ने दरोगा को गोली मार दी। दरोगा जमीन पर गिर गए जिसके बाद उन्होंने अपने साथियों को सूचना दी, तब जाकर दरोगा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

एसएसपी ने बताया कि गोली मारने वाले तीन लोगों में एक महिला भी शामिल थी। यह लोग कस्बे में लगा एटीएम काट रहे थे। एक युवक बाहर निगरानी कर रहा था जबकि पुरुष और महिला एटीएम में अंदर थे। पुलिस टीम को मौके से गैस कटर भी बरामद हुआ है। पुलिस की सक्रियता के चलते बड़ी वारदात होने से टल गई है। फरार बदमाशों का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Tags: barelliy newscrime newsshot the policemanup news
Previous Post

टीके की कमी को लेकर राहुल का फिर सरकार पर हमला, बोले- जुमले हैं वैक्सीन नहीं

Next Post

Poco F3 GT ने लॉन्च किया नया स्मार्टफोन, मिलेंगे ये कमाल के फीचर्स

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

श्रमिक राज्य की प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति, उन्हें सम्मान और सुरक्षा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री योगी

23/05/2026
Cow Protection
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रशक्ति और आर्थिक समृद्धि का नया मॉडल बन रहा गो संरक्षण

22/05/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी बोले-देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं

22/05/2026
Bhojshala
Main Slider

भोजशाला में 721 वर्ष बाद शुक्रवार को हुई महाआरती, वाग्देवी की प्रतिमा रखकर किया पूजन

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

22/05/2026
Next Post

Poco F3 GT ने लॉन्च किया नया स्मार्टफोन, मिलेंगे ये कमाल के फीचर्स

यह भी पढ़ें

Jio 5G

5G की चर्चा हर ओर है लेकिन उससे पहले जान ले Jio 5G की 5 बड़ी खूबियां

21/06/2021
Neena Gupta

नीना गुप्ता ने शेयर किया अपने पहले किसिंग सीन का किस्सा, शूटिंग के बाद किया था ये काम

27/06/2023
A middle-aged man was beaten to death over an old rivalry

रोटी देने के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

28/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version