Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बदमाशों ने पुलिस टीम पर किया फायरिंग, दारोगा घायल

Firing

Firing

दनकौर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम को तीन बदमाश एक दारोगा को गोली मारकर फरार हो गये। दारोगा के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने घायल दारोगा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के बिलासपुर कस्बे में एक बैंक के नजदीक तीन बदमाश गोलगप्पा खा रहे थे। पुलिस को देखकर तीनों बदमाश भागने लगे। आशंका होने पर पुलिस ने उन बदमाशों का पीछा किया तो एक बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया।

एक गोली दारोगा अंकुर चौधरी के पैर में जा लगी। दारोगा के घायल होने पर सिपाही इरफान खान और अन्य साथियों ने दौड़कार एक बदमाश को दबोच लिया। जबकि एक बदमाश फरार है।

कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार पाठक ने बताया कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Exit mobile version