• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पोते को बंधक बनाकर बदमाशों ने बुजुर्ग महिला को उतारा मौत के घाट

Writer D by Writer D
18/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, लखनऊ
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। पारा थाना क्षेत्र में रविवार को एक वृद्ध महिला की हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने से पहले बदमाशों ने पोते रौनक को एक कमरे में बंधक बना दिया था। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाया। वारदात में किसी करीबी की आशंका जताते हुए सभी बिन्दुओं पर जांच शुरु कर दी है।

थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि बाराबंकी जनपद के रामस्नेही घाट काशीपुर निवासी सरोज सोनी (55) अपने पोते के साथ पारा स्थित काशीराम कॉलोनी में रहती थीं। घर खर्च चलाने के लिए पास में ही पान-मसाले की गुमटी रखी थी। महिला सरोज की अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर दी है।

बदमाशों ने महिला के सिर पर हथौड़े से प्रहार किया और फिर दाहिने हाथ की नस काट दी। इससे पहले उन्होंने पोते को दूसरे कमरे में बंद कर दिया था। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गये।

इस बीच किसी तरह कमरे से बाहर निकले पोते ने दादी का खून से लथपथ शव को देखकर पड़ोसी अनीस और नफीस को जानकारी दी। इसके बाद सूचना पर एसीपी आशुतोष कुमार कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य को जुटाया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका के बेटे राधेश्याम की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है जल्द ही खुलासा किया जायेगा।

Tags: crime newsLucknow NewsmurderMurder News
Previous Post

मुख्यमंत्री ने आपदा को लेकर दिए निर्देश, 18 को बंद रहेंगे स्कूल

Next Post

तेज रफ्तार टैंकर ने दो महिलाओं को रौंदा, चालक फरार

Writer D

Writer D

Related Posts

Garden
Main Slider

घर के गार्डन में घास-फूस हटाने के लिए आजमाए ये उपाय

17/05/2026
Love
Main Slider

प्यार के मामले में सबसे आगे होती है ये 4 राशि वाले, जानें कहीं आपकी राशि भी तो नहीं

17/05/2026
Kundali
Main Slider

कुंडली के दोषों को इन उपायों से करें दूर

17/05/2026
Sawan
Main Slider

ऐसे करें रुद्राक्ष असली है या नकली

17/05/2026
Mint Face Pack
Main Slider

गर्मियों में भी स्किन रहेगी कूल, इससे मिलेगा ग्लो

17/05/2026
Next Post

तेज रफ्तार टैंकर ने दो महिलाओं को रौंदा, चालक फरार

यह भी पढ़ें

wedding card

शादी के कार्ड पर 301 नाम छपवाना पड़ा भरी, प्रशासन ने वसूला 25 हजार रुपए जुर्माना

22/04/2021
Burnt Alive

प्रिंसिपल को छात्र ने पेट्रोल डालकर जलाया, फेल होने से था नाराज

20/02/2023
AK Sharma

झूठ का पुलिंदा है कांग्रेस का घोषणा पत्र: एके शर्मा

07/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version