Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बैंकमित्र को गोली मार बदमाशों ने लूटी डेढ़ लाख की नगदी

loot

loot

भदोही। यूनियन बैंक ऑफ़ इण्डिया से सम्बंधित बैंक मित्र को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार कर डेढ़ लाख की नगदी लूट (Loot) ली। घटना सुरियावां थाना क्षेत्र के मऊरामशाला में हुई। घायल बैंक मित्र को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

भदोही जनपद के ऊंज थाना क्षेत्र के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शाखा ज्ञानपुर से सम्बंधित बैंक मित्र विनोद दुबे (42) नवादा रोही गांव के निवासी हैं। वह दोपहर में बैंक से पैसा निकाल कर बाहर आ रहे थे। मऊरामशाला के पास जैसे ही उनकी बाइक पहुंची उसी दौरान उनका पीछा कर रहे बदमाश उन्हें रूकने का इशारा किया और रुपए भरा बैग छीनने लगे।

लेकिन बैंक मित्र ने बदमाशों का कड़ा प्रतिरोध किया। खुद को असफल होते देख बदमाशों ने बैंकमित्र पर गोली चला दिया। गोली बैंकमित्र के हाथ में लग गयी। जिसके बाद बदमाश बैग में रखा डेढ़ लाख रुपया और पैसे निकलने वाली मशीन लेकर भाग गए।

लूट के बाद बैंकमित्र घटना स्थल से किसी के सहयोग से सुरियावां थाना पहुंच थाना प्रभारी विश्वजीत राय को सारी घटना से अवगत कराया।

बाद में पुलिस उसे सीएससी सुरियावां ले गयी जहां से चिकित्सक ने बताया कि उनके हाथ में गोली फंसी हुई है जिसकी वजह से उन्हें जिला अस्पताल महाराजाचेत सिंह भेज दिया गया। पुलिस से सम्पर्क करने की कोशिश की गयी, लेकिन थानाध्यक्ष की तरफ से काल रिसीव नहीं की गयी।

Exit mobile version