• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दारोगा को भीड़ ने दौड़ा-दौड़ाकर लाठी-डंडों से पीटा, जानें पूरा मामला

Writer D by Writer D
31/10/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, महोबा
0
Inspector

Inspector

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महोबा। जिले में सड़क हादसे में एक किशोर की मौत हो गई, जिसके बाद वहां लोगों ने जमकर हंगामा किया। इससे वहां ट्रैफिक जाम लग गया। तभी जाम खुलवाने के लिए पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस पर अक्रोशित भीड़ हमलावर हो गई। उन्होंने एक दारोगा (Inspector)  को लाठी-डंडों से दौड़ा दौड़ाकर पीटा। जबकि, तीन पुलिस कर्मी मौके से भाग खड़े हुए। फिर घटनास्थल पर एसडीएम और सीओ सहित भारी पुलिस बल पहुंच गया और मामले को शांत कराया गया।

एसपी के आदेश पर पुलिस ने कुछ शरारती तत्वों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिन्होंने दारोगा को पीटा था। उनकी तलाश की जा रही है। वहीं, दारोगा (Inspector) की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। दरअसल, यह घटना पनवाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत आफतपुरा गांव की है। बताया जा रहा है कि आफतपुरा गांव में रहने वाले गोपी अहिरवार का 13 वर्षीय बेटा प्रिंस अपनी साइकिल से जा रहा था।

तभी राठ की तरफ से आ रही रोडवेज बस ने उसे कुचल डाला, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा होते ही बस ड्राइवर ने गाड़ी को दौड़ाया। बच्चे की साइकिल बस में ही फंस गई थी। उधर, गांव वालों ने बस वाले का पीछा किया और 6 किलोमीटर दूर जाकर बस को रोका। लेकिन ड्राइवर बस को वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गया। गुस्साए लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। उनकी मांग थी कि आरोपी चालक को गिरफ्तार कर मृतक के छात्र को मुआवजा दिया जाए।

प्रसिद्ध जलवायु वैज्ञानिक सलीमुल हक का निधन, 71 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

सूचना मिलते ही पनवाड़ी थाने में तैनात दारोगा राम अवतार तीन अन्य पुलिसकर्मियों के साथ जाम खुलवाने पहुंचे। पुलिसकर्मी भीड़ को समझाने का प्रयास कर ही रही थी कि भीड़ में मौजूद कुछ लोगों ने उन्हें ही पीटना शुरू कर दिया। लाठी-डंडों से दरोगा को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। यह देखते ही तीन अन्य पुलिसकर्मी मौके से फरार हो गए। दारोगा को इसमें काफी गंभीर चोटें आई हैं। उनका अस्पताल में इलाज जारी है।

उधर, जब दारोगा की पिटाई की जा रही थी तो किसी ने इसका वीडियो बना लिया, जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में दिखा कि कैसे भीड़ दरोगा को पीट रही है। दारोगा उनके बचने की कोशिश कर रहा है। लेकिन भीड़ उन्हें कभी घसीट कर पीट रही है तो कभी दौड़ा-दौड़ा कर पीट रही है।

Tags: crime newsmahoba newsup newsup police
Previous Post

प्रसिद्ध जलवायु वैज्ञानिक सलीमुल हक का निधन, 71 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Next Post

‘तेजस’ देखने पहुंचे सीएम योगी, सीएम धामी भी रहे मौजूद

Writer D

Writer D

Related Posts

cm yuva yojana
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान में लक्ष्य से अधिक लोन वितरित कर जौनपुर ने मारी बाजी

02/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के निर्देश पर बांग्लादेश से विस्थापित 331 हिंदू परिवारों को लखीमपुर-खीरी में बसाया गया

02/04/2026
उत्तर प्रदेश

जरूरतमंद को आवास और बीमार के इलाज की होगी व्यवस्था: मुख्यमंत्री

02/04/2026
CM Yuva Yojana
उत्तर प्रदेश

‘सीएम युवा’ योजना से मिल रहे युवाओं के सपनों को पंख, लखीमपुर के उमंग बने सफल उद्यमी

01/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने बेमौसम बारिश से परेशान किसानों का जाना हाल

01/04/2026
Next Post
cm yogi

'तेजस' देखने पहुंचे सीएम योगी, सीएम धामी भी रहे मौजूद

यह भी पढ़ें

navneet sehgal

सिद्धार्थनगर का काला नमक चावल का सिंगापुर में होगा निर्यात : सहगल

18/02/2021
cm yogi

जनता दरबार में बोले सीएम योगी- पीड़ितों को हर हाल में मिले न्याय, दोषियों को भेजो जेल

11/12/2022
CM Dhami welcomed BJP state president Mahendra Bhatt

CM धामी ने नवनिर्वाचित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का किया स्वागत

02/07/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version