लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप हैरान हो जाएंगे। इस वीडियो में एक बंदर ने जिस अंदाज में योग किया है, वह काबिलेतारीफ है। इस योग को आप ध्यान योग भी कह सकते हैं, क्योंकि बंदर ध्यान की मुद्रा में है।
इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि एक बंदर जो स्वभाव से काफी चंचल होता है। वह एक जगह स्थिर होकर बैठना पसंद नहीं करता है। अपने स्वभाव के विपरीत जाकर ध्यान योग कर रहा है। इसके लिए वह उस स्थान को चुनता है, जिसे सदियों से ऋषि मुनियों ने चुना है। एक विशालकाय वृक्ष के नीचे बैठकर ध्यान करना।
In such tranquility, one can’t think of anything other than meditating.. pic.twitter.com/h0AGrUTSK7
— Susanta Nanda IFS (Retd) (@susantananda3) August 20, 2020
वीडियो देख ऐसा प्रतीत होता है कि बंदर सुबह के समय ध्यान कर रहा है। बंदर इस बात से पूरी तरह वाकिफ है कि सुबह के समय में ध्यान करना कितना फायदेमंद होता है। इसके लिए वह वृक्ष के नीचे कुर्सी पर बैठने की मुद्रा में बैठकर ध्यान में रमा हुआ है। वीडियो वाकई में बेहद उत्साहवर्धक है। हालांकि, कुछ लोग कह रहे हैं कि बंदर योग नहीं कर रहा है, बल्कि सो रहा है।
