Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

भाजपा राज में अपराधियों के हौसले बुलंद: अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त है और अपराधियों के हौसले बुलन्द है।

श्री यादव (Akhilesh Yadav) ने गुरूवार को जारी बयान में कहा कि अब तो मुख्यमंत्री के आवास के पास भी गोलीबारी की घटनाएं हो रही है। जब राजधानी लखनऊ में अपराधी बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं तो प्रदेश के अन्य जिलों में क्या स्थिति होगी इसका सहज अनुमान लगाया जा सकता है। प्रदेश के जिलों-जिलों में हर दिन हत्या, लूट, बलात्कार, छेड़छाड़ की घटनाएं हो रही है।

उन्होने (Akhilesh Yadav) कहा कि भाजपा राज में अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अपराधियों को सत्ता का संरक्षण मिला हुआ है। सत्ता के संरक्षण में हिस्ट्रीसीटर और अपराधी थानों में और पुलिस पर भारी पड़ते दिखाई देते हैं। अपराधों की संख्या कम दिखाने के लिए पुलिस एफआईआर दर्ज करने से कतराती है। भाजपा सरकार में लोग थाने और पुलिस के पास जाने से डरने लगे हैं।

Exit mobile version