Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

फांसी के फंदे पर झूल कर नवविवाहिता ने दे दी जान

Suicide

Suicide

फतेहपुर जिले में सोमवार को सुनसान घर में एक नवविवाहिता ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी के फंदे पर झूल कर अपनी जान दे दी। सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच कर रही है

किशनपुर थाना क्षेत्र के बरौलिया गांव की रहने वाले सोनू की पत्नी प्रिया देवी (28) अज्ञात कारणों के चलते फांसी के फंदे पर झूल कर आत्महत्या कर ली। ग्राम प्रधान ने बताया कि प्रिया देवी पंजाब प्रांत की रहने वाली है इसकी शादी किशनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरौलिया गांव निवासी सोनू के साथ करीब 08 वर्ष पूर्व हुई थी।

पति पंजाब प्रदेश में रहकर काम करता है। सास ससुर भी वहीं रहते हैं रविवार की रात प्रिया देवी घर में अकेली थी। घर में कोई भी नहीं था। पता नहीं क्या हुआ कि प्रिया देवी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।

आज जब घर का दरवाजा नहीं खुला तो ग्रामीणों को कुछ अनहोनी होने का शक हुआ जिसके बाद ग्रामीणों ने अंदर देखा तो प्रिया देवी फांसी के फंदे पर लटक रही थी। जिसके बाद ग्रामीणों के बीच हड़कंप मच गया। फिर मामले की सूचना पुलिस को दी गई जिसके घंटों देर बाद पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और विवाहिता का शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारा।

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना के बाबत ग्रामीणों से पूछताछ की गयी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आन के बाद अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।

Exit mobile version