Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

यूपी पुलिस भर्ती का अगला चरण शुरू, PET के लिए एडमिट कार्ड जारी

UP Police SI Exam

UP Police SI Exam

उत्तर प्रदेश पुलिस (UP Police) में उप निरीक्षक (SI) और समकक्ष पदों पर भर्ती प्रक्रिया के तहत शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) 29 जून 2026 से शुरू होगी। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने इसके लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं।

बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के तहत अभिलेखों की संवीक्षा (DV), शारीरिक मानक परीक्षण (PST) में सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) 29 जून से आयोजित की जाएगी।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर लॉगिन करना होगा।

प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी इस लिंक का उपयोग कर सकते हैं:

siupexam25.com/si2025petadmit

बोर्ड ने जारी की जरूरी सूचना

बोर्ड ने अभ्यर्थियों से परीक्षा से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ने और निर्धारित तिथि पर परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचने की अपील की है।

भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत जानकारी और अन्य अपडेट के लिए अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।

Exit mobile version