Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बाजार में म्यूचुअल फंड फोलियो का आंकड़ा पहुंचा 9.37 करोड़ पर

नई दिल्ली| म्यूचुअल फंड उद्योग ने अक्टूबर में चार लाख से अधिक निवेशक खाते जोड़े है। इस तरह से उद्योग के कुल फोलियो का आंकड़ा 9.37 करोड़ पर पहुंच गया है। मुख्य रूप से ऋण या बांड योजनाओं से योगदान बढ़ने से फोलियो की संख्या में इजाफा हुआ है।

बाजार विशेषज्ञों ने कहा कि फोलियो की संख्या में बढ़ोतरी से पता चलता है कि निवेशक बाजार के उतार-चढ़ाव से परेशान नहीं हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि अब निवेशक म्यूचुअल फंड योजनाओं से जुड़े बाजार जोखिमों को समझने लगे हैं।

थोक महंगाई दर पहुंचा 8 महीने के उच्चतम स्तर पर

एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के आंकड़ों के अनुसार अक्टूबर के अंत तक 45 म्यूचुअल फंड कंपनियों के फोलियो की संख्या 4.11 लाख बढ़कर 9,37,18,991 पर पहुंच गई। सितंबर के अंत तक यह आंकड़ा 9,33,07,480 था। सितंबर में म्यूचुअल फंड कंपनियों ने 7.37 लाख निवेशक खाते जोड़े थे।

Exit mobile version