Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

ड्यूटी पर तैनात दरोग ने सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर की खुदकुशी

suicide

suicide

उत्तर प्रदेश की ​इत्र नगरी कन्नौज में तैनात एक दरोगा ने ​ड्यूटी के दौरान सरकारी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। मामले की जानकारी पर पहुंचे विभागीय कर्मियों ने घायल हालत में दरोगा को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के पीछे पारिवारिक कलह को बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस घटना की गहनता से छानबीन में जुटी गई है।

बाराबंकी में रहने वाले सूर्यकांत शुक्ला (35) उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे। इन दिनों उनकी तैनाती कन्नौज जनपद ठठिया थाना क्षेत्र में आने वाली सुर्सी चौकी प्रभारी का कार्यभार संभाल रहे थे।

ग्राम प्रधान की हत्या की साजिश करने वाले दो इनामी बदमाशों को STF ने दबोचा

बुधवार की देर शाम दरोगा ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से कनपटी से सटाकर गोली मार ली। घटना की जानकारी पर पुलिस के आलाधिकारियों में हड़कम्प मच गया। आनन-फानन दरोगा को साथी पुलिस कर्मियों ने गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज तिर्वा में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मृत्यु से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।

इस सम्बंध में पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने बताया कि दरोगा सूर्यकांत शुक्ला बाराबंकी के रहने वाले थे और छह माह पूर्व ही उनकी शादी हुई थी।

जानकारी मिली है कि दरोगा की सुबह तबियत खराब हुई थी और उन्होंने मेडिकल कॉलेज में अपना चेकअप भी कराया था। आत्महत्या जैसा कदम दरोगा के उठाए जाने के पीछे पारिवारिक कलह की बात सामने आ रही है। फिलहाल जांच की जा रही है।

Exit mobile version