भारत में भी ऐसे ही रहस्यमयी और अनोखे स्थानों और चीजों की कमी नहीं है। इन्हीं में से एक है उत्तराखंड़ के कालाढूंगी के जंगलों में स्थित एक पेड़. जिसे भारत का ही नहीं बल्कि दुनिया का भी सबसे रहस्यमयी पेड़ माना जाता है
क्योंकि ये पेड़ इंसानों की तरह हरकत करता है। दरअसल, पहाड़ी राज्य उत्तराखंड के कालाढूंगी के जंगल में एक पेड़ है जिसे इंसानों की तरह ही गुदगुदी होती है। रामनगर जिले के क्यारी के जंगल में मौजूद ये ऐसा पेड़ इंसानों की तरह कांपने लगता है. इस पेड़ को पिछले पांच साल से कालाढूंगी के क्यारी जंगल में देखा जा रहा है।
बता दें कि बीते पांच साल में कालाढूंगी के इन दोनों पेड़ों को कार्बेट ग्राम समिति ने पर्यटन से जोड़ा है. इन पेड़ों को देखने के लिए हर साल तमाम पर्यटक यहां पहुंचते हैं। ये दोनों पेड़ घने जंगलों के बीच स्थिति हैं. पर्यटकों को इन पेड़ों तक ले जाने के लिए समिति की ओर से टूरिस्ट गाइड्स का इंतजाम किया गया है।
पर्यटक इस अजीबोगरीब पेड़ को हंसने वाला पेड़ भी कहते हैं। हालांकि इस पेड़ का वानस्पतिक नाम रंडिया डूमेटोरम है. इस पेड़ को इंसानों की तरह गुदगुदी होती है. बता दें कि अगर कोई इन पेड़ों को हाथ लगाता है तो उसे गुदगुदी होने लगती है. अगर आप इसके तने को छुएंगे तो उसकी शाखाएं हिलने लगती हैं।