Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पांच करोड़ की जालसाजी में फरार वर्धमान एग्रो इंडस्ट्री का मालिक गिरफ्तार

arrested

arrested

गोमतीनगर थाना पुलिस ने बुधवार को हुसडिया चौराहे के पास से एक शातिर जालसाज को गिरफ्तार किया है। आरोपित व्यापारियों से जालसाजी करके करीब पांच करोड़ रुपये हड़प लिये।

प्रभारी निरीक्षक केशव कुमार तिवारी ने बताया कि एक सूचना के आधार पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक हरीश कुमार ने पुलिस फोर्स के साथ हुसडिया चौराहे पर दबिश दी। मौके से एक जालसाज को पकड़ा, जिसकी पहचान मूलरुप से बलिया का रहने वाला रितिकेश रॉय के रुप में हुई। आरोपित ने वर्धमान एग्रो इंडस्ट्री के नाम से एक फर्म बनाकर कई कर्मचारियों को रखा।

इसके बाद उसने फर्म के नाम पर व्यापारियों से गेंहू, धान, बाजरा, मक्का, सरसो व अन्य सामानों की खरीददारी की, लेकिन उनका समय से पैसा नहीं दिया। इतना ही नहीं यहां पर काम करने वाले कर्मचारियों का भी वेतन नहीं दिया गया। इस मामले में पीड़ित नाहिदा ने फर्म मालिक के खिलाफ गोमतीनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया।

उसने यह आरोप लगाया है कि फर्म के नाम पर कई व्यापारियों से रितिकेश ने पांच करोड़ रुपये की जालसाजी कर ली है। पुलिस मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपित की तलाश कर रही थी। तभी वो आज हुसडिया चौराहे पर दिखा और गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित के खिलाफ धोखाधड़ी समेत कई संगीन अपराधों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Exit mobile version