Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पार्टी का कार्यकर्ता ही नेता होगा और नेता ही कार्यकर्ता : धर्मेन्द्र सिंह

Dr. Dharmendra Singh

Dr. Dharmendra Singh

उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. धर्मेन्द्र सिंह शुक्रवार को कहा कि किसी अन्य दलों से आने वाले लोगों को पार्टी तत्काल छोटा या बड़ा चुनाव नहीं लड़ायेगी।

पार्टी संगठन के गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष डा.सिंह ने नवनिर्वाचित विधायक डा. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी को उपचुनाव में विजयी होने पर शुभकामना देने के बाद कार्यकर्त्ताओं से बातचीत करते हुए कहा कि संगठन ने अब तय किया है कि छोटा से बड़ा हर चुनाव भाजपा अब लड़ेगी।

जिंदगी की जंग हार गई आत्मदाह करने वाली युवती, शोहदे की हरकतों से थी क्षुब्ध

अब किसी भी चुनाव में दूसरे दल से आये लोगों को चुनाव नही लड़ाया जायेगा।

उन्होंने कहा कि अब पार्टी का कार्यकर्ता ही नेता होगा और नेता ही कार्यकर्ता। हाल के दिनों में गोरखपुर क्षेत्र में दो स्थानों घोसी और देवरिया सदर में उपचुनाव हुये है जिसमें पार्टी ने कार्यकर्ताओं को न सिर्फ टिकट दिया बल्कि दोनो चुनाव में भारी अंतर से जीत भी हासिल किया।

दूसरे दलों से आने वाले नेताओं को अब पहले पार्टी का काम लंबे समय तक करना होगा उसके बाद पार्टी उनके दायित्व पर विचार करेगी।

Exit mobile version