• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिल्ली की जनता को आप सरकार ने धोखा दिया है: CM धामी

Writer D by Writer D
25/01/2025
in राजनीति, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहारादून/नई दिल्ली। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने दिल्ली की जनता से आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को भारी जीत दिलाने की अपील की है । मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि आप सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाओं के नाम पर लोगों को धोखा दिया है। पटेल नगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार आनंद के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए धामी ने कहा, “मुझे विश्वास है कि दिल्ली की विकासोन्मुखी जनता भाजपा के पक्ष में मतदान करेगी और दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को विजयी बनाएगी।”

पार्टी के कार्यों और केंद्र सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि “भाजपा ने जो संकल्प लिए हैं, उन्हें पूरा किया है। कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाना, अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण और अब समान नागरिक संहिता कानून लागू करना हमारे विकासात्मक विजन का हिस्सा है।”

उन्होंने (CM Dhami) आगे कहा, ” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता कानून लागू किया जा रहा है, साथ ही दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के उद्घाटन से दिल्ली और उत्तराखंड के बीच यात्रा आसान हो जाएगी, जो राज्य के विकास में अभूतपूर्व योगदान देगा।”

आम आदमी पार्टी (आप) की आलोचना करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा, “अगर झूठ बोलने की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता होती, तो अरविंद केजरीवाल को उसमें पहला स्थान मिलता। उनकी सरकार ने लगातार दिल्ली की जनता को धोखा दिया और दिल्ली की सरकार को माफिया के हवाले कर दिया।”

उन्होंने (CM Dhami) कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को एक सिक्के के दो पहलू बताते हुए कहा, “इन दोनों पार्टियों की सोच भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण और हिंदू संस्कृति का अपमान करने की एक जैसी है।” जनसभा में सीएम धामी ने दिल्ली की जनता से भाजपा का साथ देने की अपील की, ताकि डबल इंजन की सरकार में तेजी से विकास संभव हो सके।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 5 फरवरी को एक ही चरण में होंगे, जबकि वोटों की गिनती 8 फरवरी को होगी। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए कुल 699 उम्मीदवार मैदान में हैं। दिल्ली में लगातार 15 साल तक सत्ता में रही कांग्रेस को पिछले दो विधानसभा चुनावों में झटका लगा है और वह एक भी सीट नहीं जीत पाई है। इसके विपरीत, 2015 और 2020 के विधानसभा चुनावों में AAP ने दबदबा बनाया और कुल 70 सीटों में से क्रमशः 67 और 62 सीटें जीतीं, जबकि भाजपा को इन चुनावों में केवल तीन और आठ सीटें मिलीं।

Tags: cm dhami
Previous Post

सीएम धामी ने गणतंत्र दिवस की दी शुभकामनाएं

Next Post

मुख्यमंत्री का अनोखा स्वागत: नानालाल वया ने पहनाए सात पाग

Writer D

Writer D

Related Posts

Rohini Acharya
Main Slider

मुझसे मेरा मायका छुड़वाया… रोहिणी आचार्य की पोस्ट से RJD में मचा हंगामा

16/11/2025
Nitish Kumar
बिहार

CM नीतीश कुमार राज्यपाल को सौंपेंगे इस्तीफा, इस दिन होगा शपथ ग्रहण

16/11/2025
Surya Pratap Shahi
उत्तर प्रदेश

राज्य में किसानों के लिए खाद्य और प्रमाणित बीज उपलब्धता में कोई कमी नहीं: कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही

14/11/2025
Tribal
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी के मार्गदर्शन में लखनऊ में जनजाति भागीदारी उत्सव का आयोजन

14/11/2025
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की वनडे विश्वकप जीत पर दी बधाई

14/11/2025
Next Post
CM Bhajanlal Sharma

मुख्यमंत्री का अनोखा स्वागत: नानालाल वया ने पहनाए सात पाग

यह भी पढ़ें

Animal Husbandry and Dairy Development

पशुपालन विभाग के कामकाज में व्यापक सुधार की जरूरत : योगी

21/05/2022
arrested

सर्राफा व्यापारी से लूट करने वाले पांच लुटेरे गिरफ्तार

07/02/2022
Gang Rape

बदायूं गैंगरेप: पुलिस ने गैंगरेप के तीनों आरोपियों को लिया रिमांड पर

13/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version