Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

प्रदेश की जनता भाजपा के साथ, विपक्षी दलों का हो जाएगा सूपड़ा साफ : स्वतंत्रदेव

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 300 से ज्यादा सीटों पर जीत मिलेगी। बूथ जीतने को चुनावी जीत का मंत्र बताते हुए उन्होंने कहा कि उप्र की जनता पूरी तरह से भाजपा के साथ है। विपक्षी दलों का सूपड़ा साफ हो जाएगा।

स्वामी विवेकानंद सुभारती विवि के मैदान में शनिवार को भाजपा का पश्चिम क्षेत्र का बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन आयोजित हो रहा है। इस सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा आदि संबोधित करेंगे।

बूथ सम्मेलन में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने प्रेस वार्ता में कहा कि भाजपा पूरी तरह से कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। कार्यकर्ता अपनी मेहनत से पार्टी में किसी भी पद तक पहुंच सकता है। बूथ जीतने को चुनाव जीतने का मंत्र बताते हुए उन्होंने कहा कि जनता के हित में केवल भाजपा कार्य कर रही है। इस फायदा भाजपा को 300 से अधिक सीटों पर जीत के रूप में मिलेगा। सपा केवल गुंडों की पार्टी है। भाजपा कार्यकर्ताओं के बल पर चुनाव रूपी मिशन में कार्य कर रहे हैं।

इन छात्रों को योगी सरकार देगी फ्री टैबलेट-स्‍मार्टफोन, इस दिन से शुरू होगा वितरण

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बूथ को मजबूत करके ही चुनाव जीता जा सकता है। इस दिशा में भाजपा बहुत आगे हैं। पश्चिम उप्र में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन इस मार्ग को प्रशस्त करेगा।

पार्टी के सभी बूथ अध्यक्ष ईमानदारी और लगन से अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में मजबूती से लगे हैं। 2022 का चुनाव पूरी तरह से कार्यकर्ताओं का मिशन है और इसमें पार्टी को जीत हासिल होगी। इस अवसर पर गजेंद्र शर्मा, आलोक सिसोदिया, विवेक रस्तोगी आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version