Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

प्रदेश की जनता साइकिल के परखच्चे उड़ा देगी : ब्रजेश पाठक

लखनऊ। योगी सरकार के मंत्री ब्रजेश पाठक ने लखनऊ की कैंट विधानसभा सीट से और मंत्री आशुतोष टण्डन गोपालजी ने लखनऊ पूर्व सीट से भाजपा के टिकट पर बुधवार को नामांकन किया। दोनों मंत्रियों ने नामांकन के बाद भाजपा की प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने का दावा किया।

वहीं शाम को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर पत्रकार वार्ता में ब्रजेश पाठक ने कहा कि जिस प्रकार सपा उम्मीदवार धमकी दे रहे हैं, उससे जनता ने उनकी साइकिल के परखच्चे उड़ाने का मन बना लिया है। इस बार के चुनाव में जनता साइकिल का पहिया अलग-अलग उखाड़ फेंकेगी। पहिया में भी रिम और टायर ट्यूब अलग-अलग होंगे।

पाठक ने कहा कि उत्तर प्रदेश चुनाव में विपक्ष लामबंदी करके तुष्टीकरण का काम कर रहा है। भाईचारे की बात वह कर रहा है जो अपने परिवार से ही संबंध ठीक नहीं है। आज अखिलेश यादव एक दंगाई का प्रचार करने गए थे। जिस तरह से नाहिद हसन ने कहा है कि चुन-चुन कर हिन्दुओं से बदला लेंगे। प्रदेश की जनता इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। नाम समाजवादी पार्टी है लेकिन दंगाइयों को लेकर आगे बढ़ रही है। जनता इनसे बचे और मतदान के जरिए इनको दंड दे। ताकि इन्हें दहाई अंक से भी आग सीट न मिले।

ब्रजेश पाठक ने कहा कि बजट पर अखिलेश यादव ने जिस प्रकार से प्रतिक्रिया दी उससे लगता है कि उन्होंने बजट को पढ़ा नहीं है या फिर उन्हें समझ नहीं है। मैंने तो सुना था कि वह आस्ट्रेलिया से पढ़कर आए हैं। उनके सलाहकारों ने भी बजट के बारे में नहीं बताया। आज उनका मजाक बन रहा है। उनको गरीब से मतलब नहीं है, यह गरीबी को नहीं गरीब को समाप्त करना चाहते हैं। नेताजी धरती पुत्र कहे जाते हैं। उनके पुत्र अखिलेश तो कम्प्यूटर पुत्र भी नहीं निकले।

‘मुर्दा’ का नामांकन हुआ रद्द, जानें कौन है ये प्रत्याशी

जयंत और अखिलेश की जोड़ी पर हमला करते हुए योगी के मंत्री ने कहा कि यह जोड़ी भी फेल होगी। पहली जोड़ी कांग्रेस के साथ बनाकर आए, फेल हुए। बहन जी के साथ बनाकर आये, तब भी फेल हुए। अब एक और जोड़ी बनाकर आए हैं। यह भी फेल होगी।

पाठक ने कहा कि सपा ने 2012 में फार्म भरवाकर सत्ता हासिल किया था। सरकार में आने के बाद कोई कार्य नहीं किया। फार्म भरने वाली जनता ठगी गयी। इस बार भी वह लोग फार्म भरवा रहे हैं। सरकार में रहे तब कुछ नहीं किया, अब झूठे वादे कर रहे हैं। खुद के प्रत्याशी बनाए जाने पर कहा कि जनता जनार्दन का आशीर्वाद चाहता हूं।

Exit mobile version