Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सपा को 2027 में उत्तर प्रदेश की जनता फिर से झटक देगी : केशव मौर्य

Keshav Maurya

Keshav Maurya

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता व उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya) ने कहा कि समाजवादी पार्टी को 2027 में उत्तर प्रदेश की जनता फिर से झटक देगी।

उप मुख्यमंत्री ने गुरूवार को अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि सपा बहादुर अखिलेश यादव, राजद के लालटेन तेजस्वी यादव, तृणमूल दीदी ममता बनर्जी और आप नेता अरविंद केजरीवाल, इन सबके चेहरे अलग-अलग लेकिन इनकी ढपोरशंखी घोषणाएं और खोखली राजनीति का खालिस चरित्र एक है। बिहार ने राजद, पश्चिम बंगाल ने तृणमूल कांग्रेस और दिल्ली ने आप को नकार दिया। अगला नंबर सपा का है, जिसे 2027 में उत्तर प्रदेश की जनता फिर से झटक देगी।

यूपी ने 2012-17 के दरम्यान सपा की गुंडागर्दी, अपराध, माफिया, दंगाइयों और भ्रष्टाचारियों के संरक्षण वाली राजनीति न केवल देखी है, बल्कि काफी हद तक सही भी है। यह क़तई साफ है कि सपा मुखिया अखिलेश यादव को 2027 से 2047 तक यूपी की सत्ता और उनके दिल्ली वाले गार्जियन कांग्रेस के जेन-जी नेता राहुल गांधी को 2049 तक देश की सत्ता मिलने वाली नहीं है। दोनों भविष्य के नाम पर फ़र्ज़ी वादे बेच रहे हैं।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा का पीडीए यानी ‘परिवार डेवलपमेंट एजेंसी’ की हकीकत यूपी की महिलाएं बेहतर तरीक़े से समझती हैं और वे सपा की चाल, जाल और झांसे में नहीं आएंगी।

Exit mobile version