Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

व्यक्ति ने अपनी जान पर खेलकर इस तरह बचाई भेड़िए की जान

man saving wolf

वायरल वीडियो

लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप हैरान हो जाएंगे। यह वीडियो वाकई में दरियादिली और दिलेरी को दर्शाता है। एक व्यक्ति ने जिस तरह दिलेरी से भेड़िए की जान बचाई है, वह काबिलेतारीफ है। इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि किसी जंगल में शिकारी जानवरों के शिकार के लिए जाल बिछा रखा है। जब शिकार फंस जाता है, तो वह उसे पकड़ लेता है।

कुछ ऐसा ही भेड़िए के साथ हुआ है। जब वह अपने शिकार पर निकलता है, तो इधर-उधर घूमता रहता है। तभी अनजाने में भेड़िए का एक पैर शिकारी के बिछाए जाल में फंस जाता है। वह बहुत कोशिश करता है, लेकिन वह इससे आजाद नहीं हो पाता है। इस दौरान वह इधर-उधर मदद के लिए भटकता रहता है।

तभी एक व्यक्ति की नजर उस पर पड़ती है।  जब वह नजदीक जाकर देखने की कोशिश करता है, तो पता चलता है कि भेड़िए का पैर बुरी तरह फंसा हुआ है और वह जान बचाने की पूरी कोशिश कर रहा है। उस समय व्यक्ति को कुछ नजर नहीं आता है। तब वह एक डंडे की मदद से भेड़िए की मदद करने की सोचता है।

इसके बाद वह अपने मोबाइल फोन को जमीन पर रखकर रिकॉर्डिंग मोड में डाल देता है, ताकि कोई अनहोनी होने पर लोगों को सच का पता चल सके। फिर वह अपनी जान पर खेलकर भेड़िए को शिकारी के चुंगल से बचाता है। जब भेड़िया आजाद हो जाता है, तो एक पल के लिए व्यक्ति की तरफ देखता है और फिर नौ दो ग्यारह हो जाता है। मानो वह व्यक्ति को धन्यवाद कहना चाहता था।

Exit mobile version