Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

घोसी कांड: स्याही फेंकने वाले ने किया सरेंडर, इस बीजेपी नेता पर लगाया आरोप

Dara Singh Chauhan

The person who threw ink on Dara Singh Chauhan surrendered

मऊ। उत्तर प्रदेश में मऊ जिले के घोसी विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रत्याशी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ( Dara Singh Chauhan) पर स्याही फेंकने वाले युवक ने सोमवार सुबह पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।

क्षेत्राधिकारी धनंजय मिश्रा ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी ( Dara Singh Chauhan) पर स्याही फेंकने वाले युवक अभिमन्यु यादव उर्फ डायमंड ने सुबह कोपागंज थाना में पहुंचकर आत्मसमर्पण किया। पुलिस से उसने बताया कि वह समाजवादी पार्टी (सपा) का कार्यकर्ता है और उसने 2022 के विधानसभा चुनाव में दारा सिंह चौहान के लिए काफी प्रचार किया था। वह दारा चौहान के भाजपा में दोबारा शामिल होने से नाराज था और इसी के चलते उन पर स्याही फेंकी।

उधर, सरेंडर करने जा रहे अभिमन्यु ने कहा कि उसने भाजपा नेता प्रिंस यादव के कहने पर श्री चौहान पर स्याही फेंकी। प्रिंस ने उससे कहा था कि चुनाव फंस रहा है, इसलिये उनकी मदद करे। गौरतलब है कि प्रिंस यादव ने भी पिछले दिनो सपा छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी।

स्वामी प्रसाद मौर्य पर युवक ने फेंका जूता, सपा सम्मेलन में मचा हड़कंप

प्रिंस यादव के अनुसार आरोपी युवक उनका मित्र भी रहा है। उसने चेतावनी भी दिया था कि यदि दारा चौहान मेरे गांव में आएंगे तो वह उनके ऊपर स्याही फेकेगा, और अपमानित करेगा।

Exit mobile version