Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

आपसी एकजुटता से ही देश व समाज की तस्वीर बदलेगी : मुलायम

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने कहा कि आपसी एकजुटता से ही देश व समाज का विकास होता है। जब-जब चुनौती आई है सभी एकजुट हुए हैं।

समाज का हर एक वर्ग एकजुट हो तभी विकास संभव हो पाता है। वह सपा नेता रामगोपाल यादव की पुस्तक ‘राजनीति के उस पार’ के विमोचन समारोह में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि देश में महंगाई और किसानों के मुद्दों के सवालों पर एकजुट हों। देश के सवाल को लेकर आगे बढ़ें। संकल्प लें ताकि अमन चैन कायम हो। देश से बड़ा कोई नहीं है। युवा इसी तरह एकजुट रहें तभी कल्याण होगा। उत्तर प्रदेश का बहुत महत्व है। यूपी से ही देश समाज की तस्वीर बदलेगी।

‘अब्बाजान’ वाले माहौल बिगाड़ रहे, हम ऐसे लोगों से निपटना जानते हैं : योगी

वहीं, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यह किताब नई पीढ़ी को प्रेरित करेगी। उन्होंने यूपी चुनाव 2022 को लेकर इशारा किया कि राजनीति के उस पार सपा की सरकार है।  इस पुस्तक में तमाम विद्वानों ने लिखा है। इसमें सभी के लिए प्रेरक संदेश है।

Exit mobile version