• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

काबुल से गुरूग्रंथ साहिब के साथ 78 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंचा विमान

Writer D by Writer D
24/08/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, ख़ास खबर, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

काबुल एयरपोर्ट पर लोगों की अफरा-तफरी के बीच भारत वहां से अपने लोगों को लगातार निकालने का प्रयास कर रहा है। वहीं, 25 भारतीय नागरिकों सहित 78 यात्रियों को लेकर एयर इंडिया की एक फ्लाइट ताजिकिस्तान के दुशांबे से नई दिल्ली पहुंची है। इसके अलावा विमान से गुरूग्रंथ साहिब की तीन प्रतियों को भी लाया गया है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पूरी काबुल से आए गुरुग्रंथ साहिब के स्वरूपों को दिल्ली एयरपोर्ट से बाहर लेकर आए। भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा है कि सरकार अफगानिस्तान से सभी भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए प्रतिबद्ध है।

काबुल के मौजूदा हालात के बीच भारतीयों के साथ-साथ अफगानिस्तान के नागरिकों का वहां से निकालना आसान नहीं है। इन तमाम चुनौतियों के बावजूद भारत अब तक 800 से अधिक लोगों को वहां से सुरक्षित निकालने में सफल रहा है। इनमें अफगान हिंदू और सिख के साथ ही नेपाली नागरिक भी शामिल हैं।

इससे पहले विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्विटर पर कहा था कि काबुल से लोगों को निकाला जा रहा है। बागची ने ट्वीट किया, ‘अफगानिस्तान से सुरक्षित वापसी में मदद की जा रही है। एयर इंडिया का 1956 विमान दुशांबे से 78 यात्रियों को लेकर दिल्ली आ रहा है, जिसमें 25 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। फ्लाइट में सवार यात्रियों ने अफगानिस्तान से सुरक्षित वापसी के लिए भारत सरकार को धन्यवाद दिया। इस दौरान लोगों ने विमान में ‘वहे गुरु का खालसा, वही गुरु की फतेह’ के नारे भी लगाए। इससे पहले, भारतीय अधिकारियों ने सोमवार को युद्धग्रस्त अफगानिस्तान में बिगड़ते हालात के बीच 75 सिखों को निकाला।

अफगानिस्तान की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है क्योंकि पिछले हफ्ते तालिबान के नियंत्रण में आने के बाद से लोग देश छोड़ने की जल्दी में हैं। 15 अगस्त को राष्ट्रपति अशरफ गनी के देश छोड़ने के तुरंत बाद देश की सरकार गिर गई थी।

Tags: kabul newskabul se 78 yatri pahunche new delhikabul se bhartiyo ki wapsi
Previous Post

आज से खुले 6 से 8वीं तक के स्कूल, दो शिफ्टों में चलेंगी क्लास

Next Post

तीन दिन के अंदर 6 बच्चों की मौत से मचा कोहराम, गांव पहुंची मेडिकल टीम

Writer D

Writer D

Related Posts

besan
Main Slider

गर्मियों में भी फेस में निखार लाएगा ये आटा`

24/05/2026
Shani Jayanti
Main Slider

कुंडली में शनि के कमजोर होने पर जीवन में होती हैं ऐसी भयंकर घटनाएं, करें उपाय

24/05/2026
Main Slider

सूर्य देव को अर्घ्य देते समय करें इस मंत्र का जाप, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति

24/05/2026
Sattu ke laddu
Main Slider

गर्मियों में ठंडक देंगे ये लड्डू, नोट करें आसान रेसिपी

24/05/2026
Chardham Yatra
राजनीति

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 लाख के करीब पहुंचे श्रद्धालु

23/05/2026
Next Post
NICU

तीन दिन के अंदर 6 बच्चों की मौत से मचा कोहराम, गांव पहुंची मेडिकल टीम

यह भी पढ़ें

kangana met governer

राज्यपाल से मिलीं कंगना रनौत, बोली- मुझे न्याय मिलेगा, ऐसी उम्मीद है

13/09/2020
Union Minister Smriti Irani condoles the death of Raj Kaushal

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राज कौशल की मौत पर जताया शोक

01/07/2021
Shot

जवान ने खुद को गोली मारकर किया ख़ुदकुशी का प्रयास, अस्पताल में भर्ती

28/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version