• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ढाई लाख के इनामी कुख्यात बद्दो की आलीशान कोठी जमींदोज़, छावनी में तब्दील रहा इलाका

Writer D by Writer D
21/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, मेरठ
0
gangster baddo

gangster baddo

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मेरठ। कुख्यात अपराधियों के खिलाफ शिकंजा कसते हुए जिले के पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने ढाई लाख के इनामी कुख्यात बदन सिंह बद्दो की कमर को आर्थिक रूप से तोड़ने का काम किया है। बृहस्पतिवार को मेरठ विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने टीपी नगर पंजाबीपुरा स्थित बद्दो की कोठी को जमींदोज कर दिया। इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।

गौरतलब है कि कुख्यात बदन सिंह बद्दो लगभग डेढ़ साल पहले पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था। इसके बाद से जहां पुलिस बद्दो पर लगातार शिकंजा कसने में जुटी है। वहीं बद्दो आए दिन सोशल मीडिया पर एक्टिव होकर पुलिस को चुनौती देता नजर आता है। बद्दो पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने संयुक्त रुप से रणनीति तैयार की थी।

जिसके चलते कुछ समय पहले मेरठ विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने पंजाबीपुरा स्थित कुख्यात बद्दो की कोठी को अवैध घोषित कर दिया था। इस मामले में बद्दो की भाभी ने कमिश्नर कोर्ट में अपील दायर की थी। चार सुनवाई के बाद 18 जनवरी को कमिश्नर कोर्ट ने बंद्दो की भाभी द्वारा दायर की गई अपील को खारिज करते हुए इस कोठी को अवैध घोषित कर दिया।

‘तांडव’ के निर्देशक अली अब्बास के घर लखनऊ पुलिस ने चस्पा की नोटिस

बृहस्पतिवार को मेरठ विकास प्राधिकरण के डिप्टी कलेक्टर मनोज सिंह और एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह प्राधिकरण के दर्जनों कर्मचारियों और फोर्स के अमले के साथ पंजाबीपुरा स्थित बद्दो की कोठी पर पहुंचे। इस दौरान कई थानों की फोर्स और क्यूआरटी सहित मेरठ विकास प्राधिकरण के आठ जेई, टेक्निकल स्टाफ सहित लगभग 50 कर्मचारी मौजूद रहे।

बद्दो की कोठी की पिछली दीवार तोड़कर भीतर दाखिल हुए कर्मचारियों ने हथौड़े की मदद से कोठी की छत और दीवारों को तोड़ना शुरू कर दिया। उधर, जेसीबी ने कोठी की बाउंड्री को ध्वस्त करते हुए भीतर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही शुरू की। इस दौरान छतों पर लोगों की भीड़ उमड़ी रही। पुलिस ने बद्दो की कोठी की तरफ जाने वाले सभी रास्तों को रोक दिया।

दोपहर बाद तक लगभग आधी कोठी को जमींदोज किया जा चुका था। मेरठ विकास प्राधिकरण के डिप्टी कलेक्टर मनोज सिंह ने शाम तक पूरी कोठी के ध्वस्तीकरण का दावा किया है।

Tags: crime newsgangster baddomeerut newsup news
Previous Post

‘तांडव’ के निर्देशक अली अब्बास के घर लखनऊ पुलिस ने चस्पा की नोटिस

Next Post

रोज़ नए जुमले और ज़ुल्म बंद करो, सीधे-सीधे कृषि-विरोधी क़ानून रद्द करो : राहुल

Writer D

Writer D

Related Posts

Rural Stadiums
उत्तर प्रदेश

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

06/03/2026
BJP leader's son Ekansh secures third rank in UPSC exam
Main Slider

BJP नेता के बेटे एकांश ने UPSC परीक्षा में हासिल की तीसरी रैंक, CM सैनी ने दी बधाई

06/03/2026
Samrat Chaudhary
Main Slider

करोड़ों के मालिक और हथियारों के शौकीन सम्राट चौधरी क्या बनेंगे बिहार के अगले मुख्यमंत्री?

06/03/2026
Keshav Prasad Maurya
उत्तर प्रदेश

यूपीएससी परीक्षा में शामली की बेटी आस्था जैन ने फहराया परचम, केशव प्रसाद मौर्य ने दी बधाई

06/03/2026
CM Yogi
Main Slider

शासन, प्रशासन और उद्योग जगत मिलकर प्रदेश के विकास और सुरक्षा को नई मजबूती प्रदान कर रहे: सीएम योगी

06/03/2026
Next Post
Rahul Gandhi Assam visit cancelled

रोज़ नए जुमले और ज़ुल्म बंद करो, सीधे-सीधे कृषि-विरोधी क़ानून रद्द करो : राहुल

यह भी पढ़ें

Road Accident

सड़क हादसे में दो छात्रों की मौत

17/10/2023
Dhami

सीएम धामी आज जारी करेंगे इनवेस्टर्स समिट-2023 का कर्टेन रेजर

14/09/2023
murder

युवक की सिर कूचकर निर्मम हत्या

02/02/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version