Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

colors के चर्चित शो ‘भाबीजी घर पर हैं’ ने पार कर लिए पूरे 1400 एपिसोड!

मनोरंजन डेस्क.  कलर्स के बेहद पसंदीदा कॉमेडी शो ‘भाबीजी घर पर हैं’ ने पूरे 1400 एपिसोड पार कर लिए हैं. शो के सेट पर जश्न का माहौल भी देखने को मिला है. सालों से इस शो ने ढेर सारे ठहाकों और मस्ती के साथ दर्शकों के दिल में अपनी अलग जगह बनाई हुई है. शो का हर एक किरदार फैन्स को काफी पसंद है.

मानें रिलेशनशिप एक्सपर्ट्स की ये सलाह, बनाए अपनी शादीशुदा जिंदगी को खुशहाल!

भाबीजी घर पर हैं 1400 एपिसोड

भाबीजी घर पर हैं की कहानी तो मजेदार है ही, लेकिन उसकी असली ताकत वो कलाकार हैं जिनकी शो में अपनी एक अलग पहचान  है. सभी कैरेक्टर दर्शकों के फेवरेट बन गए हैं और मनोरंजन के मामले में काफी आगे निकल गए हैं. सीरियल को इतनी लोकप्रियता मिली है कि इसने अब अपने 1400 एपिसोड भी पूरे कर लिए हैं. जी हां, एक कॉमेडी सीरियल के तौर पर भाबीजी घर पर हैं ने ये बेहतरीन माइलस्टोन पार कर लिया है. कहने को तारक मेहता अभी इस रेस में आगे हैं, लेकिन भाबीजी भी अब कड़ी टक्कर देने लगा है.

सेट पर दिखा जश्न का माहौल

सीरियल ने क्योंकि अपने 1400 एपिसोड पूरे किए हैं, तो सेट पर जश्न का माहौल भी देखने को मिला है. इस समय सोशल मीडिया पर कई ऐसी तस्वीरें वायरल हो रही हैं जहां पर केक कटिंग हो रही है, जश्न मनाया जा रहा है. इस मौके पर शो की निर्माता Binaiferr Kohli ने खुशी जाहिर की थी. एक न्यूज पोर्टल से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा था कि वे तो 50 हजार एपिसोड बनाना चाहती हैं. इस खास उपलब्धि पर निर्माता ने पूरी टीम को बधाई दी थी. उनके मुताबिक शो बनाने में काफी चुनातियों का सामना करना पड़ा है, लेकिन अब वे इस मुकाम को हासिल कर उत्साहित हैं.

शो की कास्ट की बात करें तो आसिफ शेख, रोहिताश गौर, राकेश बेदी, शुभांगी अत्रे, सौम्या टंडन ने सभी के दिल में अलग जगह बना ली है. इन किरदारों की बदौलत शो में हमेशा एक नयापन महसूस होता है और हर एपिसोड काफी एंटरटेनिंग साबित होता है.

Exit mobile version