• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कुंडली में गुरु की स्थिति है कमजोर, तो ये उपाय लाएंगे आपके जीवन में खुशहाली

Writer D by Writer D
14/05/2025
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Kundali

Kundali

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हिंदू धर्म में गाय को पवित्र माना जाता है। ज्योतिष में गाय बृहस्पति (Guru Brahaspati) ग्रह का प्रतीक है। गाय को भोजन देने से गुरु का प्रभाव मजबूत होता है। गायों को भोजन खिलाना न केवल आध्यात्मिक रूप से पुण्यकारी है, बल्कि सामाजिक और पर्यावरणीय दृष्टि से भी लाभदायक है। ऐसा माना जाता है कि इससे मानसिक शांति, परिवार में खुशहाली और जीवन में समृद्धि आती है। गाय को भगवान के रूप में पूजा जाता है। गायों को भोजन खिलाना सिर्फ एक परंपरा नहीं है। इसके पीछे गहरे धार्मिक, आध्यात्मिक और वैज्ञानिक कारण हैं। यह परंपरा आज भी उतनी ही प्रभावी मानी जाती है, जितनी प्राचीन काल में थी। यहां जानें कि प्रतिदिन गाय को भोजन देने से क्या लाभ होते हैं।

गाय को भोजन कराने का महत्व

ऐसी मान्यता है कि गाय में करोड़ों देवताओं का वास होता है। इसके अलावा गाय को धरती माता के प्रतीक के रूप में भी देखा जाता है। यहां तक ​​कि बौद्ध धर्म में भी गायों को पवित्र माना जाता है और उनकी पूजा की जाती है। इसलिए गाय को भोजन कराना तीन करोड़ देवताओं को भोजन कराने के समान है, आपको एक साथ सभी देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

शास्त्रों में उल्लेख है कि जो व्यक्ति गाय को रोजाना भोजन कराता है, उसे भगवान का आशीर्वाद प्राप्त होता है। गाय को गुड़ खिलाना यज्ञ या दान करने के समान ही शुभ माना जाता है। शनि और पितृ दोष से पीड़ित लोगों को नियमित रूप से गाय को भोजन, चारा या गुड़ खिलाना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से न सिर्फ कुंडली के दोष कम होंगे बल्कि जीवन में सौभाग्य, सुख और समृद्धि भी बढ़ेगी।

वैज्ञानिक दृष्टिकोण के लाभ

गाय को भोजन कराने के पीछे धार्मिक और वैज्ञानिक कारण हैं। जब हम गायों को भोजन खिलाते हैं तो यह न केवल मानवता का प्रतिनिधित्व करता है, बल्कि पारिस्थितिक संतुलन में भी मदद करता है। यह परंपरा समाज में गौपालन और गौ-संरक्षण को बढ़ावा देती है।

गौ संरक्षण एक तरह से जैविक खेती, प्राकृतिक खाद और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देता है। जब गायें स्वस्थ और सुरक्षित होती हैं, तो उनके दूध, गोबर, गोमूत्र आदि उत्पाद समाज को लाभ पहुंचाते हैं। इस दृष्टिकोण से गाय को भोजन कराना सामाजिक और पर्यावरणीय जिम्मेदारी का प्रतीक बन जाता है।

माना जाता है कि गाय को भोजन कराने से मानसिक शांति मिलती है। जिन घरों में गायों को नियमित रूप से चारा खिलाया जाता है, वहां का माहौल सकारात्मक और शांतिपूर्ण रहता है। ऐसे परिवारों में आपसी सहयोग की भावना विकसित होती है। घर में तनाव कम हो जाएगा। इससे आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आएगी।

Tags: kundali
Previous Post

वट सावित्री व्रत के दिन करें ये आसान उपाय, पति की लंबी उम्र का मिलेगा आशीर्वाद

Next Post

वृषभ संक्रांति के दिन इन चीजों का करें दान, परिवार में बनी रहेगी सुख-समृद्धि

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnudev Sai
Main Slider

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भगवान जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

01/04/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज की शिष्टाचार भेंट

01/04/2026
Marriage
Main Slider

पति के लिए वरदान होती है ‘ऐसी’ पत्नियां, जानें वो खास गुण

01/04/2026
Chaitra Purnima
धर्म

चैत्र पूर्णिमा के दिन करें इन चीजों का दान, घर में होगा सुख समृद्धि का वास

01/04/2026
1098 Child Helpline
Main Slider

योगी सरकार में 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन से 2.31 लाख से अधिक बच्चों को मिली सहायता

31/03/2026
Next Post
Surya Dev

वृषभ संक्रांति के दिन इन चीजों का करें दान, परिवार में बनी रहेगी सुख-समृद्धि

यह भी पढ़ें

CM Yogi

किसान किसी के सामने हाथ न फैलाएं, यह केंद्र व राज्य सरकार का उद्देश्यः सीएम योगी

09/12/2024
eating with hands

चम्मच से खाना करें बंद, हाथों से खाने पर बढ़ जाता है भोजन का स्वाद

18/01/2022
हाथरस पीड़िता के माता-पिता की तबीयत बिगड़ी hathras-victim-s-parents-is-not-well

हाथरस पीड़िता के माता-पिता की तबीयत बिगड़ी, सीएमओ गांव खुद हुए रवाना

13/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version