• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नगरीय निकाय क्षेत्रों में आवारा पशुओं की मौजूदगी पर अंकुश लगाया जाय : एके शर्मा

कुत्तों के काटे जाने से घटी दर्दनाक घटना पर नगर विकास मंत्री ने जताया दुख,

Writer D by Writer D
08/04/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन मंत्री एके शर्मा (AK Sharma)  ने नगरीय निकायों के सीमा क्षेत्र में बढ़ते आवारा पशुओं, कुत्तों एवं सुअरों की मौजूदगी एवं इससे होने वाली संक्रामक बीमारियों एवं जनहानि को गम्भीरता से लिया है।

उन्होंने अधिकारियों/कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिये हैं कि तत्काल ऐसे पशुओं को नगरीय क्षेत्रों से हटाने के लिए प्रभावी कार्यवाही की जाय। उन्होंने ठाकुरगंज लखनऊ में कुत्तों के काटे जाने से घटित दर्दनाक घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है और शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवदेनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये हैं कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके समुचित प्रबंध किये जाएं।

नगर विकास मंत्री ने निर्देशित किया है कि अधिकारी नगरीय निकायों में नागरिक सुविधाओं को बढ़ाने पर विशेष ध्यान दें तथा इससे सम्बंधित योजनाओं को जमीनी स्तर पर उतारकर लोगों को लाभान्वित करें। उन्होंने कहा कि शहरों की साफ-सफाई व्यवस्था की प्रभावी मॉनीटरिंग करने हेतु प्रातः 05ः00 से 08ः00 बजे के बीच होने वाली सफाई के दौरान मौके पर अधिकारी भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं और साक्ष्य के रूप में अपनी फोटोग्राफ्स उपलब्ध कराएं।

नागरिकों को बेहतर जीवन प्रदान करने में हम सब सहायक हों : एके शर्मा

उन्होंने नियमित रूप से डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन, कूड़ा उठान, सीवर एवं नाले व नालियों की सफाई, नागरिकों को साफ पेयजल की व्यवस्था आदि का भी पर्यवेक्षण करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के समस्त नगर निगम/नगर निकायों के नगर आयुक्त/अधिशासी अधिकारी तथा निदेशालय स्तर पर अधिकारियों/कर्मचारियों अपना सीयूजी नं0 को 24×7 घंटे चालू रखें।

नगर विकास मंत्री ने कहा कि नगरीय निकायों में साफ-सफाई व्यवस्था के सम्बंध में किसी भी प्रकार की शिकायत के लिए नागरिकों द्वारा टोल फ्री नं0-18001800101 पर सम्पर्क किया जा सकता है। प्राप्त शिकायतों के निवारण के लिए नगरीय निकाय निदेशालय स्तर पर डेडिकेटेड कमान्ड कण्ट्रोल सेंटर संचालित किया गया है जहां से ऐसी शिकायतों का प्रभावी निस्तारण किया जायेगा।

Tags: ak sharmaLucknow Newsup news
Previous Post

भाजपा का लोकतंत्र और निष्पक्ष निर्वाचन में तनिक भी विश्वास नहीं : अखिलेश यादव

Next Post

उपभोक्ताओं से प्राप्त शिकायतों पर तत्काल प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाय : एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

Surya Pratap Shahi
उत्तर प्रदेश

राज्य में किसानों के लिए खाद्य और प्रमाणित बीज उपलब्धता में कोई कमी नहीं: कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही

14/11/2025
Tribal
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी के मार्गदर्शन में लखनऊ में जनजाति भागीदारी उत्सव का आयोजन

14/11/2025
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की वनडे विश्वकप जीत पर दी बधाई

14/11/2025
National Jamboree
उत्तर प्रदेश

लखनऊ की 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी में दिखेगा लघु भारत का भव्य नजारा

14/11/2025
Ayodhya
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के विजन से अयोध्या बना डेवलपमेंट का रोल मॉडल

14/11/2025
Next Post
AK Sharma

उपभोक्ताओं से प्राप्त शिकायतों पर तत्काल प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाय : एके शर्मा

यह भी पढ़ें

कुट्टू का आटा खाने से बच्चों सहित 10 लोग बीमार

04/04/2022
Sadhna Gupta

मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना का निधन, मेदांता में ली अंतिम सांस

09/07/2022
CM Yogi

इंसेफेलाइटिस नियंत्रण देश-दुनिया का सफलतम मॉडल : योगी

15/02/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version