Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

यमुना में स्नान करने जा रहे मंदिर के पुजारी को किया अधमरा

deadly attacked on priest

deadly attacked on priest

बागपत छपरौली थाना क्षेत्र के जागोस गांव में सोमवार को एक मंदिर के पुजारी को यमुना स्नान करने जाते समय कुछ लोगों ने पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। पुलिस ने गंभीर हालत में पुजारी को अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल पुजारी के पिता ने दो नामजद करते हुए तीन के खिलाफ छपरौली थाने पर तहरीर दी है।

जागोस गांव में राधा-कृष्ण मंदिर के पुजारी पंडित शिवम पर लोगों ने हमला बोल दिया। पंडित शिवम यमुना में स्नान करने के लिए गया था, इसी दौरान गांव के ही तीन युवकों ने पुजारी को घेर लिया। यमुना में नहाने का विरोध करते हुए धारदार हथियारों, लाठी-डंडों से पीटकर पुजारी को अधमरा कर दिया।

CM योगी ने BHU कोविड अस्पताल में भर्ती ब्लैक फंगस से प्रभावित लीलावती का हाल जाना

आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह युवकों के चंगुल से पुजारी को बचाया। किसानों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल पुजारी पंडित शिवम को बड़ौत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पिटाई से पुजारी के पैर की हड्डी तक टूट गई है।

घायल शिवम के पिता पंडित राजाराम ने तीन आरोपितों के खिलाफ थाना छपरौली पर तहरीर दी है। इस मामले में छपरौली थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा का कहा कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। फरार हमलावरों की तलाश की जा रही है। जल्द आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Exit mobile version