Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बोतल में फंसा युवक का प्राइवेट पार्ट, हालत देखकर डॉक्टर भी हुए हैरान

private part stuck in bottel

private part stuck in bottel

45 वर्षीय व्यक्ति का प्राइवेट पार्ट प्लास्टिक की बोतल में फंस गया। दो महीने तक वह उसी हालत में घूमता रहा। जब ज्यादा दिक्कत हुई तो वह अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टर्स उसकी हालत देख हैरान रह गए। पता चला कि यौन सुख के चक्कर में उस व्यक्ति का प्राइवेट पार्ट बोतल में फंस गया था।

‘डेली मेल’ की रिपोर्ट के मुताबिक, ये मामला नेपाल का है, जहां एक शख्स का प्राइवेट पार्ट बोतल में फंस गया था। शर्मिंदगी की वजह से उसने किसी को इसकी जानकारी नहीं दी और दो महीने तक ऐसे ही घूमता रहा। जब उसके प्राइवेट पार्ट में सड़न होने लगी और बदबू आने लगी तो वह डॉक्टर के पास पहुंचा।

डॉक्टर्स ये अजीबोगरीब केस देखकर हैरान रह गए। जांच के बाद पता चला कि शख्स के प्राइवेट पार्ट में खून का फ्लो ठीक से नहीं हो रहा था जिस वजह से वो सड़ने लगा था। डॉक्टरों ने मेडिकल कटिंग उपकरण से प्राइवेट पार्ट को बोतल से अलग करने की कोशिश की, लेकिन वो कामयाब नहीं हुए।

उपराष्ट्रपति और पीएम मोदी ने विजय घाट पर लाल बहादुर शास्त्री को दी श्रद्धांजलि

इसके बाद उन्हें केबल वायर कटर की मदद लेनी पड़ी। डॉक्टर्स ने शख्स का इलाज शुरू किया। लेकिन प्रारंभिक इलाज के बाद वो दोबारा फॉलोअप के लिए नहीं आया। शख्स मानसिक रोगी बताया जा रहा है।

रिपोर्ट की माने तो उसने डॉक्टर को बताया है कि वो अक्सर प्लास्टिक की बोतल के साथ एक्सपेरिमेंट करता रहता था, लेकिन इस बार वो मुसीबत में फंस गया। हालांकि, डॉक्टर्स ने उसकी जान बचा ली।

Exit mobile version