Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

वैवाहिक जीवन में प्यार बढ़ाती है तुलसी मंजरी, गृह क्लेश से दिलताई है छुटकारा

Tulsi

Tulsi

देवों को अर्पित की जाने वाली तुलसी की मंजरी (Tulsi Manjari)  के उपाय से जीवन में खुशियां भर जाते है। तुलसी के पत्ते और मंजरी का खास महत्व है। तुलसी को विष्णु प्रिया कहा जाता है। भगवान विष्णु को तुलसी बेहद प्रिय है।

तुलसी को बहुत पूजनीय माना गया है। जिस घर में तुलसी का पौधा रहता है वहां विष्णु भगवान की कृपा बरसती है। घरों में तुलसी के पौधे की पूजा अर्चना कर जल चढ़ाते हैं।

मान्यता है कि ऐसा करने से तुलसी के साथ ही माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु भी प्रसन्न होते हैं। घर में धन धान्य आने के योग बनते हैं। नए रास्ते खुलते हैं और उन्नति होती है।

अगर विवाह में​ दिक्कत आ रही है। कहीं भी रिश्ता पक्का नहीं हो पा रहा है या फिर शादी के बाद वैवाहिक जीवन में दुखी हैं तो दूध में तुलसी की मंजरी (Tulsi Manjari) मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। ऐसा करने से विवाह में आ रही सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं।

जिनकी शादी हो चुकी है। उनके वैवाहिक जीवन में प्यार बढ़ता है। सभी बाधा और कलह से छुटकारा मिलता है।

Exit mobile version