• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अशाेक वाटिका से आयी शिला रामलला काे समर्पित

Writer D by Writer D
28/10/2021
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

श्रीलंका देश का छह सदस्यीय प्रतिनिधि दल गुरुवार काे अयाेध्या पहुंचा। जहां उन्हाेंने रामजन्मभूमि जाकर मत्था टेका और रामलला काे श्रीलंका की अशाेक वाटिका से लायी गई शिला समर्पित किया। इसके बाद श्रीलंकाई दल ने रामलला का पूजन-अर्चन कर आरती उतारी।

श्रीलंकाई उच्चायुक्त मिलिंडा माेरगाेडा के नेतृत्व में श्रीलंका उच्चायुक्त की पत्नी जेनिफिर माेरगाेडा, सहायक उच्चायुक्त नीलुका कडुरूगामुवा, मंत्री जीकेजी शरथ गाेदाकंडा व एचजीयू पुष्प कुमारा, प्रधान सचिव दीपक नाथानी अयोध्या पहुंचे। श्री रामजन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट ने अंगवस्त्र ओढ़ाकर मेहमानाें का स्वागत किया। श्रीलंकाई दल ने रामलला का पूजन-अर्चन करके आरती उतारी।

ट्रस्ट के सदस्य अयोध्या राजा विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र के निवास स्थान ‘राज सदन’ में पत्रकार वार्ता में श्रीलंका के उच्चायुक्त ने कहा कि आज हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है। हम लाेगाें ने श्रीलंका की अशाेक वाटिका से शिला लाकर रामलला काे समर्पित की है। हमारी यह यात्रा श्रीलंका और भारत के रिश्ते काे और अधिक मजबूती प्रदान करने का काम करेगी। दाेनाें देशाें के बीच अयाेध्या सेतु की तरह विकसित हाेगी। उन्होंने कहा कि रामजन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण हाे रहा है जाे बहुत ही खुशी की बात है। हम रामलला का दर्शन कर धन्य हुए। श्रीलंका के लाेग यहां दर्शन करने आयेंगे। हम अयाेध्या व श्रीलंका के बीच जल्द यात्रा शुरू करेंगे।

उन्होंने कहा कि श्रीलंका में अशाेक वाटिका समेत रामायण के बहुत संबध हैं। हमारी सरकार ने रामायण यात्रा प्रोेजेक्ट शुरू किया है। इस यात्रा में सप्ताह, दस दिन का समय लगता है और रामायण से संबंधित महत्वपूर्ण स्थल व्यक्ति घूम लेता है। बहुत से भारतवासी भी हर साल इस यात्रा में श्रीलंका आते हैं। रामायण से संबंधित स्थलाें का दर्शन कर धन्य हाेते हैं। पिछले दाे वर्षाें से काेराेना महामारी के कारण रामायण यात्रा बंद है जाे जल्द शुरू की जायेगी।

बॉलीवुड में खौफ का दूसरा नाम है समीर वानखेडे, इन स्टार्स के लिए भी बन चुके है संकट

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट महामंत्री चम्पत राय ने कहा कि मेरे पास करीब एक महीना पहले दिल्ली स्थित श्रीलंका के दूतावास से फाेन आया था कि कुछ लोग श्रीलंका से अयाेध्या रामलला का दर्शन करने आना चाहते हैं। फिर मेरी डिप्टी हाई कमीशन से बात हुई। उसके बाद 28 अक्टूबर काे अयाेध्या आने का कार्यक्रम तय हुआ। सायंकाल प्रतिनिधि दल ने लखनऊ में मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ से भेंट की। उन्होंने बताया कि राजसदन में अयाेध्या राज परिवार ने श्रीलंकाई डेलीगेशन की मेहमाननवाजी की।

इस माैके पर श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डा। अनिल मिश्रा व राजा विमलेंद्र माेहन मिश्र, सांसद लल्लू सिंह, विधायक वेदप्रकाश गुप्ता, सद्गुरू सदन महंत सियाकिशाेरी शरण, डॉ। मिथिलेश नंदनी शरण, स्वामी छविराम दास, पार्षद पुजारी रमेश दास, विहिप प्रांतीय प्रवक्ता शरद शर्मा माैजूद थे।

Tags: ashok vatikaayodhya newsRamlalaup news
Previous Post

बॉलीवुड में खौफ का दूसरा नाम है समीर वानखेडे, इन स्टार्स के लिए भी बन चुके है संकट

Next Post

सीएम पुष्कर ने बच्चों को दूध पिलाकर ‘बंद आंचल अमृत योजना’ का किया शुभारंभ

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश बन रहा इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी का हब: मुख्यमंत्री

13/02/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

परिणाम ही मापदंड, स्वास्थ्य सेवाओं में हुआ व्यापक सुधारः मुख्यमंत्री योगी

13/02/2026
Gramodyog Rojgar Yojana
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के तहत 16,000 लोगों को मिलेगा रोजगार

13/02/2026
Power Supply
उत्तर प्रदेश

जगमग हुए प्रदेश के सभी गांव, उद्यमों ने पकड़ी रफ्तार

13/02/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

विपक्ष का काम केवल आलोचना करना, बजट पढते तो सरकार को देते धन्यवाद: उप मुख्यमंत्री

13/02/2026
Next Post

सीएम पुष्कर ने बच्चों को दूध पिलाकर 'बंद आंचल अमृत योजना' का किया शुभारंभ

यह भी पढ़ें

attacked on police team

दबिश देने गई पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, SSI समेत छह पुलिसकर्मी घायल

18/05/2021
film editor Ajay Sharma

कोरोना ने छीन लिया एक और सितारे को, बॉलीवुड में छाई शोक की लहर

05/05/2021
Asaram Bapu

आसाराम के खिलाफ दुष्कर्म मामले की परिवार ने अपनी सुरक्षा को लेकर जतायी चिंता

09/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version