Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

भ्रष्टाचार पर चला सीएम योगी का चाबुक, औरैया के तत्कालीन उपजिलाधिकारी सस्पेंड

SDM Rakesh Kumar suspended

SDM Rakesh Kumar suspended

लखनऊ। भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री ने औरैया के तत्कालीन उपजिलाधिकारी (सदर) राकेश कुमार (SDM Rakesh Kumar) को सस्पेंड कर दिया है। दरअसल, औरैया के तत्कालीन उपजिलाधिकारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था, जिसमें एक व्यक्ति उनके टेबल में लिफाफा रखता हुआ दिख रहा है। लिफाफा रखने के बाद उक्त व्यक्ति हाथ जोड़कर चला जाता है। वीडियो वायरल होने के बाद जिलाधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए राकेश सिंह को हटा दिया था।

मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से सोशल मीडिया एक्स पर औरैया के तत्कालीन उपजिलाधिकारी (सदर) राकेश कुमार (Rakesh Kumar) को सस्पेंड किए जाने की जानकारी दी गयी है।

इसमें कहा गया है कि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद औरैया के तत्कालीन उपजिलाधिकारी सदर को सोशल मीडिया एवं समाचार पत्रों में प्रसारित सीसीटीवी फुटेज/वीडियो के दृष्टिगत शासन/प्रशासन की छवि धूमिल किए जाने, प्रदेश सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के प्रतिकूल कार्य करने व उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक आचरण नियमावली के विपरीत आचरण के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का निर्णय लिया है।

Exit mobile version