Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बिपाशा बसु के सुंदर घने बालों का राज है प्याज के रस का सही इस्तेमाल

Onion benefits

प्याज़ का रस

लाइफ़स्टाइल डेस्क। प्याज सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाता बल्कि बालों के लिए भी जबरदस्त होता है। यहां तक कि बॉलीवुड हीरोइन बिपाशा बसु भी इन दिनों सुंदर लंबे और घने बालों के लिए प्याज के रस को ही इस्तेमाल कर रही हैं। इस बात की जानकारी खुद अभिनेत्री बिपाशा बसु ने दी।

बिपाशा ने इंस्टाग्राम पर प्याज का रस बालों में लगाते हुए एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में बिपाशा खुद प्याज का रस अपने बालों में लगा रही है। इस वीडियो को साझा करते हुए बिपाशा ने लिखा- ‘प्याज का जूस…मैंने दो प्याज का गूदा निकाला और उससे उसका जूस। इसे स्कैल्प पर लगाया और एक घंटे के लिए ऐसे ही रहने दिया। एक घंटे बाद बालों को पानी से वॉश कर लिया।’

‘मैंने पहले हफ्ते में इसे एक बार करना शुरू किया था। इससे बालों का झड़ना बंद हो गया और बालों की ग्रोथ भी बढ़ी। मैंने सिर्फ प्याज का रस लिया। आप चाहे तो इसमें शुद्ध नारियल का तेल और नींबू का रस भी मिला सकते हैं।’ इस वीडियो में बिपाशा बालों पर प्याज का रस लगाते हुए फैंस से बात भी कर रही हैं। बिपाशा कह रही हैं- ‘घरेलू नुस्खे बेहतरीन होते हैं और सही असर भी करते हैं।’

प्याज के रस में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। जो स्कैल्प में होने वाले हर तरह के इंफेक्शन से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। इसके लिए प्याज के रस को कॉटन बॉल में लगाकर बालों की स्कैलप में में लगा लें। इसके बाद हल्के हाथों मसाज करें। 15 मिनट लगा रहने के बाद शैंपू से बालों को धो लें।

नारियल तेल में एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो डैंड्रफ, इंफेक्शन से बचाने के साथ उन्हें हेल्दी रखने में मदद करता हैं। इसके लिए एक बाउल में 2 चम्मच प्याज का रस और 2 चम्मच नारियल का तेल के साथ 4-5 बूंद टी ट्री आयल डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। इसे बालों की स्कैल्प में अच्छी तरह से लगाएं। करीब आधा घंटा के बाद बालों को धो लें।

अगर आप तेजी से अपने बाल बढ़ाना चाहते हैं को जैतून के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए 3 चम्मच प्याज के रस में आधा चम्मच जैतून का तेल मिला लें। इसे बालों की स्कैल्प में अच्छी तरह से लगाएं। एक से दो घंटा लगा रहने के बाद शैंपू से धो लें। इसे सप्चाह में 1 बार जरूर इस्तेमाल करें।

Exit mobile version