• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार में निष्पक्ष भर्तियों से अभ्यर्थियों में जागा नया विश्वास

Writer D by Writer D
03/08/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
The selected candidates expressed their gratitude to CM Yogi

The selected candidates expressed their gratitude to CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में युवाओं के सपनों को पंख लगाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को उत्तर प्रदेश पुलिस दूरसंचार विभाग में चयनित 1,374 सहायक परिचालकों और 120 कर्मशाला कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। यह भर्ती प्रक्रिया न सिर्फ तेज और समयबद्ध रही, बल्कि पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष भी साबित हुई। चयनित अभ्यर्थियों ने इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया और माना कि सीएम योगी (CM Yogi) के शासन में हर योग्य को उसकी मेहनत का फल मिल रहा है। यह भर्ती उस ऐतिहासिक सिलसिले की अगली कड़ी है जिसमें हाल ही में 60,244 आरक्षियों की भर्ती पूरी पारदर्शिता से सम्पन्न हुई थी। अब सहायक परिचालकों और कर्मशाला कर्मचारियों की नियुक्ति ने प्रदेश में भर्ती = योग्यता + पारदर्शिता के नए मानक स्थापित कर दिए हैं।

योग्यता को मिल रहा पुरस्कार

शाहजहांपुर की संध्या सिंह, जिन्हें सहायक परिचालक के पद पर नियुक्ति मिली है, ने अपनी खुशी साझा करते हुए कहा कि इस पारदर्शी प्रक्रिया के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) का हृदय से आभार जताती हूं। संध्या मानती हैं कि इस पद तक उनकी यात्रा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता को प्राथमिकता दिए जाने के कारण सफल रही है। इसी तरह, लखनऊ डालीगंज के ब्रजेश कुमार वाल्मीकि ने कहा कि यह भर्ती निष्पक्षता की प्रतीक रही है। मुख्यमंत्री योगी का ही नेतृत्व है, जो आज प्रदेश में योग्य युवाओं को उनकी मेहनत का सच्चा पुरस्कार मिल रहा है।

अब जाया नहीं जाती मेहनत

कृष्णानगर, लखनऊ की वैशाली गुप्ता भी इस नियुक्ति से अभिभूत हैं। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने यह सिद्ध किया है कि अब यूपी में मेहनत कभी ज़ाया नहीं जाती। हर योग्य को अब अवसर मिल रहा है। वहीं, मुजफ्फरनगर की कंचन सैनी ने इसे डबल उपलब्धि करार देते हुए कहा कि पहले महिला कांस्टेबल और अब सहायक परिचालक ये दोनों नियुक्तियां मेरे लिए गर्व की बात हैं और मैं इसके लिए सीएम योगी की आभारी हूं। यह प्रमाण है कि सीएम योगी के नेतृत्व में हर योग्य अभ्यर्थी को उसके लक्ष्य को हासिल करने करने के लिए बल मिल रहा है। किसी तरह का कोई दबाव नहीं है।

प्रदेश सरकार के प्रयासों से साकार हुआ सपना

सहारनपुर की कुं अंजुम परवीन ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों नियुक्ति पत्र पाना मेरे लिए सम्मान की बात है। मुख्यमंत्री जी (CM Yogi) के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है और भर्ती प्रक्रिया में निष्पक्षता और पारदर्शिता इसका सटीक उदाहरण है। इसके लिए मुख्यमंत्री जी का तहेदिल से शुक्रिया अदा करती हूं।

दूसरी तरफ, कार्यशाला कर्मचारी के पद पर चयनित अलीगढ़ के भूपेंद्र सिंह ने भी मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि हमारी वर्षों की मेहनत आज सफल हुई है और यह सबकुछ प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री जी के प्रयासों से ही संभव हो सका है।

Tags: Yogi News
Previous Post

2017 से पहले प्रदेश में होने वाली भर्तियों में हावी था भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद: सीएम योगी

Next Post

पति अपनी पत्नी पर बात-बात में तान देता था बंदूक, डीएम ने किया लाइसेन्स निलंबित; शस्त्र ज़ब्त

Writer D

Writer D

Related Posts

30 SP leaders join Subhaspa
Main Slider

अखिलेश यादव की पार्टी में भगदड़, सपा के 30 नेता सुभासपा में शामिल

08/05/2026
Share Market
Business

लाल निशान के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 394 अंक लुढ़का

08/05/2026
Sandalwood Face Pack
Main Slider

गर्मियों में फेस पर निखार लाएंगे चंदन के ये फैस पैक

08/05/2026
Cockroaches
Main Slider

काकरोचों ने घर में मचाई धमा चौकड़ी, ये नुस्खे दिलाएंगे निजात

08/05/2026
Cheeks
Main Slider

गालों से पहचाने व्यक्ति का स्वभाव, इस तरह लगाएं पता

08/05/2026
Next Post
DM Savin Bansal

पति अपनी पत्नी पर बात-बात में तान देता था बंदूक, डीएम ने किया लाइसेन्स निलंबित; शस्त्र ज़ब्त

यह भी पढ़ें

Murder

बलिया : कोटा आवंटन को लेकर युवक की हत्या, सीएम योगी बोले-दोषियों के खिलाफ हो सख्‍त कार्रवाई

15/10/2020
कोरोना पर भारी पड़ी आस्था

कोरोना के मध्य प्रयागराज में 10 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

14/01/2021
donald trump

साइबर हमले पर अपने ही विदेश मंत्री के उलट बोले ट्रंप

20/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version