Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

नौकरों ने मालिक की हत्या कर भट्टा में फेंका था शव

Constable shot dead his fellow constable

Constable shot dead his fellow constable

फिरोजाबाद। भट्ठे के पास मिले युवक की लाश के मामले में थाना एका पुलिस ने साेमवार को खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। युवक की हत्या (Murder)  करके शव को भट्ठे के पास फेंककर आरोपित फरार हो गए थे।

थानाध्यक्ष अंजीश कुमार सिंह ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि रविवार की रात को आरबी भट्ठा के पास एक शव मिला था। मृतक की पहचान पचोखरा निवासी गौरव के रूप में करते हुए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।

इसी मामले में पुलिस ने गुलशन, कन्हैया को नगला दल तिराहा के पास से गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू और डंडा बरामद कर लिया है।

इन दोनों ने योजनाबद्ध तरीके से गौरव की गला काटकर हत्या (Murder)  कर शव को आरबी भट्टा के पास कच्चे रास्ते पर फेंककर भाग गए थे। दोनों आराेपित गौरव की दुकान पर काम करते और मृतक शराब पीने का आदी थे।

Exit mobile version