Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

रामनगरी पहुंची श्रीहरि का स्वरूप शालिग्राम की शिला, पुष्पवर्षा से हुआ भव्य स्वागत

Shaligram Shila

Shaligram Shila

अयोध्या। नेपाल के जनकरपुर से चलकर शालिग्राम शिला (Shaligram Shila) बुधवार की देर रात रामनगरी अयोध्या पहुंच गई। भगवान विष्णु का स्वरूप मानी जाने वाली शालिग्राम शिला का राम नगरी में भव्य अभिनंदन किया गया। हाईवे स्थित पेट्रोल पंप के पास बुधवार की देर रात करीब 9 बजे जैसे ही शालिग्राम यात्रा पहुँची फिजाओं में जय श्री राम गूंजने लगा। लोगों ने पुष्प वर्षा की तो जमकर आतिशबाजी भी हुई है। भगवान राम की नगरी में शिला (Shaligram Shila) के स्वागत के लिए राम मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी काफी देर तक इंतजार करते रहे।

अयोध्या पहुंचने पर शालिग्राम शिला पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी डॉक्टर अनिल मिश्र, निवर्तमान महापौर ऋषिकेश उपाध्याय सहित अन्य भाजपा नेताओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

गोरखपुर पहुंची शालिग्राम शिला, सीएम योगी करेंगे स्वागत

इसके बाद सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ नाचते गाते भक्तों की भीड़ व जय श्रीराम के उद्घोष के बीच शालिग्राम यात्रा रामसेवक पुरम कार्यशाला पहुंची। यहां श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी वाह सृष्टि महंत देवेंद्र दास ने शालिग्राम शिला पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच क्रेन के माध्यम से शिला को रामसेवक पुरम में गाड़ी से उतार कर रखा गया। इससे पूर्व वैदिक आचार्यों के निर्देशन में शालिग्राम की आरती भी उतारी गई।

नेपाल की पवित्र काली गंडकी नदी से ये पत्थर निकाले गए हैं। अभिषेक और विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद शिला को 26 जनवरी को अयोध्या के लिए रवाना किया गया था। इस दौरान यह बिहार के रास्ते उत्तर प्रदेश में कुशीनगर और गोरखपुर होते हुए बुधवार को अयोध्या पहुंची है।

Exit mobile version