• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शेयर बाजार में दूसरे दिन भी तेजी का रुख, सेंसेक्स 721 अंक तक उछला

Writer D by Writer D
18/10/2022
in Business
0
share market

share market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। मजबूर ग्लोबल संकेतों के कारण घरेलू शेयर बाजार (Share Market) आज एक बार फिर मजबूती का रुख दिखा रहा है। शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार 1 प्रतिशत से भी अधिक की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों सूचकांक आज मजबूती के साथ खुले और शुरुआती कारोबार के दौरान लगातार मजबूत होते गए। हालांकि शुरुआती 15 मिनट के कारोबार के बाद बाजार में एक बार मुनाफावसूली का रुख भी बना, लेकिन थोड़ी देर बाद ही खरीदारों ने दोबारा बाजार पर कब्जा कर लिया, जिसके कारण शेयर बाजार ऊंचाई की ओर बढ़ गया।

शुरुआती 1 घंटे के कारोबार में शेयर बाजार (Share Market) में कुल 1,873 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,503 शेयर मुनाफा कमाकर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। वहीं 370 शेयर बिकवाली के दबाव की वजह से नुकसान उठाकर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। सेंसेक्स में शामिल सभी 30 शेयर खरीदारी के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 47 शेयर हरे निशान और 3 शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

अभी तक की खरीद बिक्री के दौरान स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से भारती एयरटेल, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, रिलायंस इंडस्ट्रीज, अल्ट्राटेक सीमेंट और महिंद्रा एंड महिंद्रा 2.06 प्रतिशत से लेकर 2.46 प्रतिशत की तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। दूसरी ओर अपोलो हॉस्पिटल, बीपीसीएल और डिवीज लेबोरेट्रीज में मामूली गिरावट का रुख बना हुआ था।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के सेंसेक्स (Sensex) ने मजबूत ग्लोबल संकेतों के सपोर्ट से आज मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत की। सेंसेक्स आज 333.15 अंक की बढ़त के साथ 58,744.13 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही बाजार में तेज खरीदारी शुरू हो गई, जिसके कारण सेंसेक्स भी तेजी से ऊपर चढ़ने लगा। हालांकि शुरुआती 20 मिनट में कारोबार के बाद ही बाजार में कुछ देर के लिए मुनाफावसूली भी हुई, जिसके कारण सेंसेक्स में मामूली गिरावट भी आई।

मुख्यमंत्री योगी के ‘ब्रांड यूपी’ की मचेगी धूम, अमेरिकी डेलिगेशन दिलाएगा ‘बूम’

थोड़ी देर बाद ही खरीदारों ने एक बार फिर मोर्चा संभाल कर चौतरफा लिवाली शुरू कर दी। खरीदारी के सपोर्ट से सुबह 10 बजे के करीब सेंसेक्स 721.73 अंक की तेजी के साथ 59,132.71 अंक तक पहुंच गया। हालांकि इसके बाद बिकवाली का दबाव बनने की वजह से इस सूचकांक में हल्की गिरावट भी आई। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 659.84 अंक की मजबूती के साथ 59,070.82 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने भी आज 126.95 अंक की मजबूती के साथ 17,438.75 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में निफ्टी को भी खरीदारी का सहारा मिला, जिसके कारण ये सूचकांक तेजी से ऊपर चढ़ने लगा। कारोबार के बीच में एक बार बिकवाली का दबाव बनने की वजह से निफ्टी की गति थोड़ी धीमी भी पड़ी। लेकिन थोड़ी देर बाद ही दोबारा लिवाली का जोर बन जाने के कारण निफ्टी की गति तेज हो गई।

चौतरफा लिवाली के सपोर्ट से सुबह 10 बजे ये सूचकांक 209.75 अंक की मजबूती के साथ 17,521.55 अंक तक पहुंच गया। इसके बाद बिकवाली के दबाव की वजह से निफ्टी में भी मामूली गिरावट आई, जिसके कारण निफ्टी ऊपरी स्तर से थोड़ा नीचे फिसल गया। लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे ये सूचकांक 199.25 अंक की मजबूती के साथ 17,511.05 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

दिवाली से पहले महंगाई का झटका, पराग दूध के बढ़े रेट

मजबूत ग्लोबल संकेतों के बावजूद आज प्री ओपनिंग सेशन में शेयर बाजार ने मिलेजुले कारोबार की शुरुआत की थी। इस सेशन में बीएसई का सेंसेक्स 26.35 अंक यानी 0.05 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 58,384.63 अंक के स्तर पर था। वहीं निफ्टी प्री ओपनिंग सेशन में 51.60 अंक यानी 0.30 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,363.40 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार को सेंसेक्स 491.01 अंक यानी 0.85 प्रतिशत की बढ़त के साथ 58,410.98 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 126.10 अंक यानी 0.73 प्रतिशत की मजबूती के साथ 17,311.80 अंक के स्तर पर सोमवार के कारोबार का अंत किया था।

Tags: bseBusiness Newsdomestic sharelive hindi newsnews hindi todaynews in hindiniftysensexsensex and niftySensex and Nifty on Record Highstock marketstock market newsstock market updateTodays News
Previous Post

मुख्यमंत्री योगी के ‘ब्रांड यूपी’ की मचेगी धूम, अमेरिकी डेलिगेशन दिलाएगा ‘बूम’

Next Post

ऑस्ट्रेलिया ने यरुशलम से इजरायली राजधानी के रूप में मान्यता वापस ली

Writer D

Writer D

Related Posts

Share Market
Business

शेयर बाजार में शानदार कमबैक! सेंसेक्स-निफ्टी में मजबूती

28/04/2026
Gold-Silver
Business

सोने की चमक पड़ी फीकी, चांदी भी हुई नरम

27/04/2026
Share Market
Business

शेयर बाजार में रौनक! सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार तेजी

27/04/2026
Gold-Silver
Business

सोने के दामों में आई गिरावट, चांदी ने भी लगाएं गोता

24/04/2026
Shiv Ratan Agarwal
Business

भुजिया किंग शिव रतन अग्रवाल का निधन, बिकाजी फूड्स इंटरनेशनल को बनाया ग्लोबल ब्रांड

23/04/2026
Next Post
Jerusalem

ऑस्ट्रेलिया ने यरुशलम से इजरायली राजधानी के रूप में मान्यता वापस ली

यह भी पढ़ें

Property Attached

कुख्यात अपराधी स्वयंबर यादव की 2.17 करोड़ की संपत्ति कुर्क

04/04/2023
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा Cbse board exam

रमेश पोखरियाल निशंक : 16 अक्टूबर को जारी होगा नीट रिजल्ट

12/10/2020
Vaishno Devi

भूस्खलन के कारण वैष्णो देवी यात्रा सातवें दिन भी बंद, भक्तों को होटल खाली करने के आदेश

02/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version