• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

खुलते ही लाल निशान पर पहुंचा शेयर बाजार, सेंसेक्स भी लुढ़का

Writer D by Writer D
24/05/2022
in Business
0
Share Market

share market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार (Share Market) आज एक बार फिर दबाव में कारोबार करता नजर आ रहा है। बाजार (Share Market)  ने आज मामूली मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत की, लेकिन थोड़ी देर बाद ही बिकवाली के दबाव में गिरकर लाल निशान में पहुंच गया। शुरुआती 1 घंटे के कारोबार में मामूली लिवाली भी हो रही है, लेकिन फिलहाल बिकवाली का दबाव अधिक बना हुआ है। अभी तक के कारोबार में आईटी, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्यूरेबल, एफएमसीजी और हेल्थ केयर सेक्टर में बिकवाली का सबसे अधिक दबाव बना हुआ है। जबकि मेटल सेक्टर और ऑटो सेक्टर में खरीदारी होती दिख रही है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के सेंसेक्स ने आज 18.95 अंक की सांकेतिक मजबूती के साथ 54,307.56 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार (Share Market)  खुलते ही शुरुआती 10 मिनट में ही लिवाली के सपोर्ट से सेंसेक्स 155 अंक से अधिक की छलांग लगाकर 54,463.13 अंक के स्तर पर पहुंच गया। लेकिन इसके बाद शुरू हुई बिकवाली की वजह से इस सूचकांक में लगातार गिरावट आती गई।

कारोबार के बीच में कुछ देर के लिए खरीदार भी एक्टिव हुए, जिसके कारण सेंसेक्स (Sensex) की गिरावट में ब्रेक लगता हुआ नजर आया। लेकिन कुछ देर बाद ही एक बार फिर से बिकवाली का जोर बन गया, जिसकी वजह से सेंसेक्स (Sensex) ने नीचे गिरने का रास्ता पकड़ लिया। लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 187.07 अंक की कमजोरी के साथ 54,101.54 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

QUAD Summit: आपसी विश्वास और डिटरमिनेशन, लोकतांत्रिक शक्तियों को देगा नई ऊर्जा : मोदी

सेंसेक्स की तरह ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी ने भी आज 10.85 अंक की मामूली बढ़त के साथ 16,225.55 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती खरीदारी के सपोर्ट से निफ्टी ने भी पहले 10 मिनट में 48.10 अंक की छलांग लगाकर 16,262.80 अंक का स्तर हासिल कर लिया। लेकिन इसके बाद विदेशी निवेशकों की ओर से चौतरफा बिकवाली शुरू हो जाने के कारण निफ्टी को नीचे गिरने के लिए मजबूर होना पड़ा।

शेयर बाजार (Share Market)  में बीच-बीच में लिवाली का मूव भी बनता नजर आया, लेकिन बिकवाली का दबाव इतना अधिक था कि निफ्टी लगातार गिरता चला गया। सुबह 10 बजे तक बिकवाली के दबाव की वजह से ये सूचकांक 81.30 अंक की गिरावट के साथ 16,133.40 अंक के स्तर तक पहुंच गया था। हालांकि इसके बाद मामूली खरीदारी होने के कारण निफ्टी की स्थिति में कुछ सुधार होता हुआ भी नजर आया। बाजार में लगातार हो रही खरीदारी और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद निफ्टी 65.40 अंक टूटकर 16,149.30 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार (Share Market)  ने प्री ओपनिंग सेशन में भी कमजोरी के साथ कारोबार की शुरुआत की थी। इस सेशन में बीएसई का सेंसेक्स 211.94 अंक यानी 0.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ 54,076.67 अंक के स्तर पर था। वहीं निफ्टी प्री ओपनिंग सेशन में 99.90 अंक यानी 0.62 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 16,114.80 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ था।

केदारनाथ जा रही स्कार्पियो खड़े ट्रक में घुसी, पांच की मौत, सीएम योगी ने जताया शोक

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार को सेंसेक्स 37.78 अंक यानी 0.07 प्रतिशत गिर कर 54,288.61 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 51.45 अंक यानी 0.32 प्रतिशत कमजोरी के साथ 16,214.70 अंक के स्तर पर सोमवार के कारोबार का अंत किया था।

Tags: bseBusiness Newsdomestic sharelive hindi newsnews hindi todaynews in hindiniftysensexsensex and niftySensex and Nifty on Record Highstock marketstock market newsstock market updateTodays News
Previous Post

QUAD Summit: आपसी विश्वास और डिटरमिनेशन, लोकतांत्रिक शक्तियों को देगा नई ऊर्जा : मोदी

Next Post

विधानसभा के प्रोटेस्ट में अकेले पड़े अखिलेश यादव, आजम खान-राजभर ने बनाई दूरी

Writer D

Writer D

Related Posts

Manisha Rawat
उत्तर प्रदेश

डबल इंजन सरकार ने बनाया मनीषा रावत को चॉकलेट निर्माता

03/03/2026
GST
Business

टैक्स वसूली में हरियाणा ने सबको पीछे छोड़ा, बना डाला बड़ा रिकॉर्ड

02/03/2026
Gold
Main Slider

मिडिल ईस्ट महायुद्ध के बीच सोने और चांदी की कीमतें बनी रॉकेट

02/03/2026
PM Kisan Nidhi
Business

इस दिन खाते में आएगी पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त

21/02/2026
Blinkit
Main Slider

Blinkit पर पुलिस का शिकंजा, हत्या से जुड़े मामले में FIR

18/02/2026
Next Post
Samajwadi Party

विधानसभा के प्रोटेस्ट में अकेले पड़े अखिलेश यादव, आजम खान-राजभर ने बनाई दूरी

यह भी पढ़ें

CM Yogi congratulated Nitin Naveen on being appointed National President.

सीएम योगी ने भाजपा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से की मुलाकात, दी बधाई

20/01/2026
NEET-2020 टॉपर आकांक्षा NEET-2020 topper Akanksha

NEET-2020 टॉपर आकांक्षा का सीएम योगी ने किया सम्मान, पढ़ाई का खर्च उठाएगी सरकार

28/10/2020
Akhilesh Yadav

आम चुनाव तय करेंगे देश का भविष्य: अखिलेश यादव

16/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version