• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मणिपुर में सुरक्षा की गारंटी नहीं, स्थिति गंभीर: मोहन भागवत

Writer D by Writer D
06/09/2024
in राजनीति, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
mohan bhagwat

mohan bhagwat

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पुणे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) ने गुरुवार को कहा कि कौन अच्छा काम कर रहा है या नहीं कर रहा? यह तय करना लोगों का काम है। उन्होंने कहा कि किसी को भी खुद को भगवान नहीं मानना चाहिए। यह फैसला तो लोगों को करने देना चाहिए कि वे किसी को क्या मानते हैं? वह मणिपुर में बच्चों की शिक्षा के लिए काम करने वाले शंकर दिनकर काणे (Shankar Dinkar Kane) के जन्मशताब्दी वर्ष में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही।

किसी को भी खुद को भगवान नहीं मानना चाहिए

बता दें कि काणे को मणिपुर के विद्यार्थियों के लिए महाराष्ट्र में पढ़ने और ठहरने की व्यवस्था करने के लिए जाना जाता है। वह अपनी मृत्यु तक गरीब परिवारों से आने वालों बच्चों की शिक्षा की व्यवस्था में जुटे रहे। मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) ने भैयाजी काणे (Bhaiyaji Kane) को याद करते हुए कहा कि हमें अपनी जिंदगी में जितना संभव हो, अच्छे काम करने चाहिए। हमें यह नहीं सोचना चाहिए कि हम चमकेंगे या फिर असफल रहेंगे।

अपने काम से कोई भी स्मरणीय व्यक्तित्व बन सकता है। लेकिन हम उस स्तर तक पहुंचे हैं या नहीं। यह फैसला लोगों को करने देना चाहिए। खुद उसका आकलन नहीं करना चाहिए। हमें यह दावा नहीं करना चाहिए कि हम भगवान बन चुके हैं। भैयाजी काणे (Bhaiyaji Kane) ने हमारे सामने यही आदर्श प्रस्तुत किए थे।

कूकी और मैतेई समुदाय के बीच बीते करीब एक साल से भीषण हिंसा का दौर

आरएसएस प्रमुख (Mohan Bhagwat) ने इस दौरान मणिपुर के हालात पर भी बात की और कहा कि स्थितियां ठीक नहीं हैं। मोहन भागवत (Mohan Bhagwat)  ने कहा कि वहां सुरक्षा की गारंटी नहीं है। स्थानीय लोगों को अपनी सुरक्षा की चिंता है। वहां जो लोग कारोबार या सामाजिक कार्य के लिए गए हैं, उनके लिए स्थिति और चुनौतीपूर्ण है। लेकिन ऐसे हालातों में भी आरएसएस (RSS) के कार्यकर्ता वहां मजबूती के साथ डटे हुए हैं।

चुनावी अखाड़े में उतरे विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया, आज कांग्रेस में होगे शामिल

संघ के कार्यकर्ता वहां बिना किसी पक्षपात के लिए सभी के हित में कार्य कर रहे हैं। बता दें कि मणिपुर (Manipur) में कूकी और मैतेई समुदाय के लोगों के बीच बीते करीब एक साल से भीषण हिंसा का दौर जारी है और हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। इस हिंसा में सैकड़ों लोग मारे गए हैं और बड़ी संख्या में लोगों को अपने घरों से पलायन करना पड़ा है।

मणिपुर में विपरीत हालातों के बाद भी वहां डटे हुए हैं संघ के कार्यकर्ता 

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि मणिपुर (Manipur) में विपरीत हालातों के बाद भी संघ के कार्यकर्ता वहां डटे हुए हैं। हालात सो सामान्य बनाने के लिए वे पूरी सक्रियता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए काम कर रहे हैं। मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) ने कहा कि एनजीओ (NGO) हर चीज नहीं संभाल सकते, लेकिन संघ जो कुछ भी संभव होता है, वह करता है।

स्वयंसेवक वहां दोनों पक्षों के बीच संवाद में भूमिका अदा कर रहे हैं और उनका भरोसा जीता है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य यह होना चाहिए कि हम ऐसा भारत बनाएं जो दुनिया की चुनौतियों को कम करें। यह हम तभी कर सकते हैं। जब जीवन में काणे जी जैसी हस्तियों के तपश्चर्या के सिद्धांत का पालन करें।

Tags: Mohan BhagwatNational newsPune News
Previous Post

चुनावी अखाड़े में उतरे विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया, आज कांग्रेस में होगे शामिल

Next Post

शेयर मार्केट धड़ाम, न‍िवेशकों के 3 लाख करोड़ स्वाहा

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi and Rajnath Singh visited 'Shaurya Van'
उत्तर प्रदेश

पर्यावरण से भी ‘शौर्य’ गाथा कहेगी ‘ब्रह्मोस’

18/10/2025
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम संग दीपोत्सव मनाने को वनटांगियों में छाई है उमंग की बेकरारी

18/10/2025
CM Yogi
Main Slider

आत्मनिर्भर भारत अब केवल एक विचार नहीं, बल्कि साकार होती हकीकत है- सीएम योगी

18/10/2025
Rajnath Singh
Main Slider

अब पाकिस्तान की एक-एक इंच जमीन ब्रह्मोस की पहुंच मेंः राजनाथ सिंह

18/10/2025
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

ब्रह्मोस सिर्फ भारत नहीं बल्कि दुनिया में अपने मित्र देशों की रक्षा करने का सबसे सक्षम हथियार- योगी आदित्यनाथ

18/10/2025
Next Post
Share Market

शेयर मार्केट धड़ाम, न‍िवेशकों के 3 लाख करोड़ स्वाहा

यह भी पढ़ें

Mohammed Shami

मोहम्मद शमी ने रख लिया ऐसा लुक, विराट कोहली- धोनी को भूल जाएंगे

21/08/2024
Sunrisers Hyderabad

IPL: संराइजर्स के आगे धोनी के शेर हुए ढेर, CSK को छह विकेट से मिली शिकस्त

05/04/2024
Bio Plastic Park

सपा के मन में भारतीय इतिहास व संस्कृति के प्रति कोई सम्मान नहींः सीएम योगी

27/06/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version