Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

भाजपा के झूठे वादों से किसान, नौजवान व आम इंसान परेशान: डिंपल यादव

Dimple Yadav

Dimple Yadav

मैनपुरी। तीसरे चरण के चुनाव प्रचार का रविवार को अंतिम दिन होने के चलते सभी दलों के उम्मीदवारों ने प्रचार में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी और पूरी ताकत झोंक दी। उप्र में तृतीय चरण की सबसे चर्चित सीट मैनपुरी लोकसभा सीट पर चुनाव मैदान में उतरे उम्मीदवारों ने जनता के बीच जा-जा कर अपना समर्थन और मतदान की करने की अपील की।

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन दोपहर में बेवर कस्बे के सदर चौराहे पर समाजवादी पार्टी की लोकसभा प्रत्याशी डिंपल यादव (Dimple Yadav) पहुंची यहां उन्होंने नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। वह सभा के दौरान पूरे समय भाजपा पर हमलावर रहीं। उन्होंने देश में इंडिया गठबंधन की लहर बताते हुए भाजपा पर तीखे बाण छोड़े।

डिंपल (Dimple Yadav) ने कहा कि पूरे देश के हालात खराब हैं। देश की जनता उपेक्षित महसूस कर रही है। महंगाई, बेरोजगारी, किसानों से किए झूठे वादे और भ्रष्टाचार से परेशान है। दबाव की राजनीति की जा रही है। भाजपा को भ्रष्टाचारियों की पार्टी बताया। उन्होंने कहा कि इलेक्टोरल बाण्ड के रूप में 300 करोड़ रुपये वसूले गए। आज लोगों का वोट भी असुरक्षित है।

भाजपा सरकार में किसान आंदोलन दबाया गया। उन्होंने कस्बे में चेयरमैन प्रत्याशी अन्नू दीक्षित की हार को लेकर कहा कि अन्नू दीक्षित को हराया गया। बदला लेने का समय है, यह परिवर्तन का समय है। जनता परिवर्तन में महत्वपूर्ण योगदान दे।

इस मौके पर इकरा हसन, तेज प्रताप, आलोक शाक्य, पूजा शुक्ला, पवन पांडेय, तोताराम यादव, विनीता शाक्य, मनोज दुबे, जसकरन कठेरिया, सुभाष आचार्य, अतुल कठेरिया, रामवीर यादव, प्रशांत पाठक, रजनीश यादव, अन्नू दीक्षित, विजलेश तिवारी, इंद्रपाल यादव, ब्रजविलास दीक्षित आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version