Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

राष्ट्र के प्रति चिंतन व परिश्रम से समाज को समृद्धिशाली बनाया जा सकता : सिद्धार्थनाथ

Siddharth Nath

Siddharth Nath

उत्तर प्रदेश के कबीना मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि विवेकानंद जैसे विशाल व्यक्तित्व ने वेदांत के दर्शन को दुनिया के सामने पेश किया।

धर्मवीर मूर्ति धूमनगंज में स्वामी विवेकानंद जयंती पर राष्ट्रीय युवा महोत्सव कार्यक्रम में श्री सिंह ने कहा कि विवेकानंद की प्रेरणा के साथ राष्ट्र के प्रति चिंतन और परिश्रम के जरिए समाज को समृद्धिशाली बनाया जा सकता है। उन्होने युवाओं से आवाह्नन किया कि विवेकानंद के आदर्शों को जीवित रखना है और उनके बताए हुए मार्ग पर आगे बढ़ना है।

उन्होने कहा कि स्वामी विवेकानंद कर्म पर भरोसा रखने वाले ऐसे महापुरुष थे जिन्होंने अध्यात्मिक एवं धार्मिक ज्ञान के आधार पर समूचे विश्व को प्रेरणा दी। हिंदू समाज का आधार स्वामी विवेकानंद की प्रेरणा से सकारात्मक दिशा की ओर बढ़ रहा है।

दिनदहाड़े युवक की गोलियों से भून कर लिया हत्या का बदला, हमलावर फरार

इस अवसर पर पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री डॉक्टर नरेंद्र सिंह गौर ने कहा कि 1984 से युवा दिवस मनाया जा रहा है। उनकी मांग है कि विवेकानंद के जीवन और दर्शन को विद्यालयों एवं विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रमों में शामिल कर पढ़ाया जाय।

Exit mobile version