• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नए चक्रवात की आहट! बंगाल की खाड़ी में बनता दिख रहा गहरे निम्‍न दबाव का क्षेत्र

Desk by Desk
30/11/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्‍ली। चक्रवाती तूफान निवार अभी गया ही था कि बंगाल की खाड़ी मे एक बार फिर निम्न दबाव का क्षेत्र बन चुका है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में इसके गहरे निम्‍न दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित होने का अनुमान है. मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि इसके चलते अगले चार दिनों तक तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और आंध्र प्रदेश के तटीय हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. आईएमडी ने सोमवार को यह पूर्वानुमान जारी किया है।

अमेरिका : भारतीय मूल की नीरा को बाइडन सरकार में मिल सकती है बड़ी जिम्‍मेदारी

स्‍थानीय मौसम केंद्र के एक बुलेटिन में रविवार को बताया गया था कि शनिवार से दक्षिण अंडमान सागर और दक्षिणपूर्वी बंगाल की खाड़ी से सटे इलाकों में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। बुलेटिन में बताया गया था, ‘इसके अगले 24 घंटे में गहरे दबाव वाले क्षेत्र में तब्दील होने का अनुमान है. इसके पश्चिम-उत्तरपश्चिम की तरफ बढ़ने और दो दिसंबर को दक्षिणी तमिलनाडु तट के नजदीक पहुंचने का अनुमान है।’

इस गहरे निम्‍न दबाव के क्षेत्र के प्रभाव की वजह से तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराइकल में तीन दिसंबर तक हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने का पुर्वानूमान है. वहीं तमिलनाडु में मत्स्य विभाग के मंत्री डी जयकुमार ने कहा कि पूर्वानुमान के मद्देनजर गहरे समुद्र में मछली पकडने गई तमिलनाडु की 200 से भी अधिक नावों को सकुशल वापस लाने के लिए राज्य सरकार कदम उठा रही है।

देश में कोरोना के 38 772 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 94.31 लाख के पार

आईएमडी ने ट्वीट करके बताया, ‘तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराइकल, केरल और माहे, लक्षद्वीप, आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तटीय इलाके और दक्षिण रायलसीमा में एक दिसंबर से तीन दिसंबर के बीच हल्की या भारी बारिश का अनुमान है।’
केरल के इडुक्की जिले में बुधवार के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया गया है और मछुआरों को 30 नवंबर मध्यरात्रि से समुद्र में जाने से परहेज करने की सलाह दी गई है। वहीं तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पथनमथिट्टा जिलों के लिए दो दिसंबर को ऑरेंज अलर्ट और अलप्पुझा, कोट्टायम और एर्नाकुलम जिलों में इसी दिन के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है।

Tags: 29 november mausam29 नवंबर मौसमBay of Bengalimdmausamआईएमडीबंगाल की खाड़ीमौसममौसम विभाग
Previous Post

अमेरिका : भारतीय मूल की नीरा को बाइडन सरकार में मिल सकती है बड़ी जिम्‍मेदारी

Next Post

शादी के नाम पर यौन शोषण, हिन्दू युवती बोली- ‘लव जिहाद’ है कुनाल बने ताहिर का मकसद

Desk

Desk

Related Posts

blackhead
Main Slider

व्हाइटहेड्स ने छीन ली खूबसूरती, तो ऐसे पाएं छुटकारा

01/06/2026
Pigmentation
Main Slider

झाइयों से मिलेगा चेहरे को छुटकारा, फॉलो करें ये ब्यूटी हैक्स

01/06/2026
Potato
Main Slider

स्किन की समस्याओं का रामबाण इलाज हैं ये सब्जी

01/06/2026
monsoon
Main Slider

मानसून के स्वागत की ऐसे करें तैयारी, हर कोई हो जाएगा इंप्रेस

01/06/2026
Niti Extreme Ultra Run
Main Slider

नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन : फिट इंडिया और सीमांत पर्यटन को नई उड़ान देने की पहल

31/05/2026
Next Post
Love Jihad

शादी के नाम पर यौन शोषण, हिन्दू युवती बोली- ‘लव जिहाद’ है कुनाल बने ताहिर का मकसद

यह भी पढ़ें

skincare tips

इस सीरम से खूबसूरती पर आएगा निखार

06/11/2025
rape accused of raping

खाकी हुई शर्मसार! आरक्षी पर महिला सहकर्मी से दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज

13/01/2021
Arrested

असलाह सहित शातिर लुटेरा गिरफ्तार

09/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version