• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सपाइयों ने पुलिस से की थी बदसलूकी, सकलडीहा विधायक सहित 150 पर मुकदमा दर्ज

Writer D by Writer D
06/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, चंदौली
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

यूपी के चंदौली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम से पहले पुलिस से बदसलूकी करने के आरोप में सपा विधायक (सकलडीहा) प्रभुनारायण यादव और संतोष यादव सहित 150 अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बलुआ थाने में आईपीसी की धारा 147, 149, 186, 189, 353, 341 और दंड विधि अधिनियम 2013 की धारा 7 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

जिले के रामगढ़ स्थित बाबा कीनाराम के जन्मस्थली पर 30 करोड़ के विकास कार्यों के शिलान्यास करने के लिए रविवार की दोपहर मुख्यमंत्री पहुंचने वाले थे। रविवार को मुख्यमंत्री के चंदौली आने से पहले दोपहर करीब 12:00 बजे चहनिया बाजार से पूर्व सांसद रामकिशन यादव, विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव समेत सैकड़ों सपा कार्यकर्ता पैदल ही मुख्यमंत्री को पत्रक देने के लिए चल पड़े।

चहनिया चौराहे पर ही बलुआ थाना प्रभारी मिथिलेश तिवारी और अन्य पुलिसकर्मी उन्हें रोकने की कोशिश की पर वो नहीं रूके। सूचना के बाद सीओ अनिरूद्ध सिंह पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और रामगढ़ से मात्र दो किमी पहले सपा कार्यकर्ताओं को रोक दिया। उन्होंने कहा कि पत्रक देना हो तो यहीं दे दीजिए। लेकिन सपा कार्यकर्ता नहीं माने और जबरदस्ती आगे बढ़ने लगे।

जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। लाठीचार्ज के बाद भगदड़ मच गई। लेकिन सपा कार्यकर्ता फिर जमा होकर सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। इसी दौरान सकलडीहा के विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने सीओ अरिरूद्ध सिंह का सिर पकड़कर अपने सर में लड़ाने लगे और कहने लगे कि मेरा सिर फोड़ दो। फिर विधायक ने धक्का दिया, सीओ ने भी धक्का दिया।

अल्ट्रासाउंड के जरिये डॉक्टर देख रहे थे बच्चे की पोजीशन, तभी हुआ कुछ ऐसा की….

मामला तू-तू, मैं-मैं पर आ गया। सीओ और विधायक के बीच काफी देर तक बहसबाजी होती रही। पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने बीच बचाव किया। उन्होंने डीएम को फोन कर सीओ को हटाने को कहा। डीएम के आदेश के बाद सीओ को मौके से हटाया गया। तब जाकर सपा कार्यकर्ता माने और एडीएम को पत्रक सौंपकर धरना समाप्त किया।

सपा विधायक प्रभुनारायण यादव और सीओ अनिरूद्ध सिंह  के बीच हुई बहसबाजी का वीडियो वायरल हो गया। देश के कई मंत्री और भाजपा नेताओं ने इसी ट्वीट किया। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशवप्रसाद मौर्य ने ट्वीट किया कि ‘कानून के साथ खेलने वालों पर कार्रवाई होगी।

चंदौली में पुलिसकर्मियों तथा डिप्टी एसपी के साथ अभद्रता व हाथापाई सपा का गुंडों, अपराधियों व माफियाओं वाला चरित्र उजागर करता है। यह नई सपा नहीं यह वही सपा है।’  पूरे प्रकरण में चंदौली पुलिस ने बलुआ थाना में सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण यादव व संतोष यादव समय 100 से अधिक नामजद व अज्ञान लोगों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।

Tags: chandauli newsco aniruddha singhSamajwadi partysp mla prabhunarayan yadavup news
Previous Post

अल्ट्रासाउंड के जरिये डॉक्टर देख रहे थे बच्चे की पोजीशन, तभी हुआ कुछ ऐसा की….

Next Post

भारत के महान सपूत अम्बेडकर ने देश को दी दिशा : सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Brownie
Main Slider

बच्चों के लिए बनाएं सॉफ्ट ब्राउनी, नोट करें रेसिपी

15/02/2026
Makhana Raita
Main Slider

लंच में बनाएं मखाने का रायता, स्वाद ऐसा की बार-बार मांगेंगे लोग

15/02/2026
UP Economy
उत्तर प्रदेश

यूपी की अर्थव्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी ढाई गुना से ऊपर पहुंची

14/02/2026
working women hostel
उत्तर प्रदेश

श्रमजीवी महिला छात्रावासों के निर्माण कार्य में तेजी

14/02/2026
Kalinjar Festival
उत्तर प्रदेश

कालिंजर महोत्सव 2026: ‘इतिहास की गूंज, संस्कृति की आत्मा’ थीम के साथ होगा सांस्कृतिक महासंगम

14/02/2026
Next Post

भारत के महान सपूत अम्बेडकर ने देश को दी दिशा : सीएम योगी

यह भी पढ़ें

Khesari Lal

खेसारी का गाना ‘लागेलु जहर’ ने मचाई धूम, शिल्पी की अदाओं ने फैंस के उड़ाए होश

01/08/2021
Ryan Harris

दिल्ली कैपिटल्स पूर्व तेज गेंदबाज रेयान हैरिस को गेंदबाजी कोच किया नियुक्त

25/08/2020
Public suicide attempt outside the railway station campus

रेलवे स्टेशन के गेट पर चढ़ कर युवक बेल्ट से लगाने लगा फांसी, और फिर जो हुआ….

02/06/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version