Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कब लग रहा है साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, जानें सूतक काल के बारे में

Surya Grahan

surya grahan

ग्रहण दो प्रकार के होते। सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) और चंद्र ग्रहण। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण होने वाले प्रभावों के बारे विस्तार से बताया गया है। ग्रहण का प्रभाव जीव जगत और वनस्पतियों पर भी पड़ता है।

वैदिक पंचांग के अनुसार, अप्रैल माह में वर्ष 2024 का पहला सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) लगा था और अब अक्टूबर माह में साल का अंतिम और दूसरा सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। पहला सूर्य ग्रहण भारतीय भूभाग में दर्शनीय नहीं था। ऐसे में आइए जानते हैं, कब लगेगा वर्ष का दूसरा सूर्य ग्रहण।

सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) 2024 तिथि

वैदिक पंचांग के अनुसार, वर्ष 2024 का दूसरा सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) 02 अक्टूबर 2024, बुधवार के दिन लगेगा। पंचांग में बताया गया है कि यह सूर्य ग्रहण रात 09:10 से सुबह 03:17 तक रहेगा। लेकिन यह भारत में दर्शनीय नहीं होगा। यही कारण है कि भारत में सूतक काल भी मान्य नहीं रहेगा।

सूतक काल

बता दें कि सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) से ठीक 10 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है और इस दौरान में कई प्रकार के नियम और पाबंदियों का पालन किया जाता है। बता दें कि सूतक काल को अशुभ समय की श्रेणी में रखा गया है। इसलिए इस दौरान पूजा-पाठ पर रोक लग जाती है।

Exit mobile version