• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मौत का झूला! स्कूल में बच्चों पर गिरा झूला, एक की मौत, दो घायल

Writer D by Writer D
01/07/2022
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0
swing fell

student dies due to swing fell

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। जिले के थाना पूराकलंदर क्षेत्र के भाईपुर जहीरगंज में स्थित आरएन शिक्षण संस्थान में दर्दनाक हादसा हो गया। स्कूल में लगे झूले का पिलर जड़ से उखड़कर झूला झूल रहे बच्चों के ऊपर गिर (swing fell ) गया। हादसे में कक्षा दो के एक छात्र की मौत हो गई जबकि दो अन्य मासूम घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, अभिभावकों का आरोप है कि झूला बहुत पुराना था साथ ही ठीक से जमीन में गाड़ा नहीं गया था। पुलिस तहरीर मिलने पर कार्रवाई करने की बात कह रही है।

मसौधा शिक्षा क्षेत्र के भाईपुर आरएन शिक्षण संस्थान में सुबह करीब 10 बजे लंच के दौरान कुछ बच्चे स्कूल में लगे झूले पर झूल रहे थे। इस दौरान झूले का पिलर जड़ से उखड़ गया और झूले पर बैठे कक्षा 2 के छात्र अमर कुमार वर्मा (8) पुत्र विजय कुमार वर्मा निवासी भाईपुर, कक्षा-3 के समर वर्मा (10) पुत्र संजय वर्मा निवासी भाईपुर व उमंग वर्मा (10) पुत्र कृपाराम वर्मा निवासी भाईपुर घायल हो गए।

घटना के बाद स्कूल के स्टाफ ने सभी बच्चों को सीएचसी सोहावल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने अमर कुमार वर्मा को मृत घोषित कर दिया। शेष दोनों छात्रों का इलाज चल रहा है, उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना के बाद स्कूल बंद कर स्टाफ फरार हो गया। विद्यालय के प्रबंधक जगतपाल वर्मा का भी फोन ऑफ हो गया।

तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, पाँच की मौत

सीओ अयोध्या डॉ राजेश तिवारी ने बताया कि पिलर को महज एक फुट ही गाड़ा गया था, बरसात के कारण मिट्टी गीली हो गई थी जिससे पिलर बच्चों का लोड़ नहीं उठा पाया और गिर पड़ा। बताया तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं मसौधा शिक्षा क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी तारकेश्वर पांडेय ने बताया कि विद्यालय एक से पांच तक संचालित है, उसकी मान्यता है।

घटना की जांच की जा रही है, रिपोर्ट आने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Tags: ayodhya newsup news
Previous Post

कंगना रनौत ने की महाराष्ट्र के नए सीएम एकनाथ शिंदे की तारीफ

Next Post

पेशी में कोर्ट आया बरामद बम, तभी हो गया ब्लास्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

Degree Colleges
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, यूनिवर्सिटीज की तर्ज पर अब डिग्री कॉलेजों को भी मिलेगी राष्ट्रीय रैंकिंग

11/05/2026
Rampur shines once again in CM dashboard ranking
उत्तर प्रदेश

सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर चमका रामपुर, पूरे प्रदेश में मिला पहला स्थान

11/05/2026
CM Yogi
Main Slider

हमने पिछली सरकारों के गड्ढों को भरा, अब यूपी को बुलेट ट्रेन की स्पीड से आगे बढ़ाने की बारी: सीएम योगी

11/05/2026
Rooftop Solar
उत्तर प्रदेश

रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन में यूपी का बड़ा रिकॉर्ड, लखनऊ देश में नंबर-1

11/05/2026
CM Dhami
Main Slider

नया भारत आतंकवाद का जवाब घर में घुसकर देता है: धामी

11/05/2026
Next Post
bomb blast

पेशी में कोर्ट आया बरामद बम, तभी हो गया ब्लास्ट

यह भी पढ़ें

road accident

खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, दंपप्ति सहित पांच लोग घायल

05/07/2021

गर्मियों में लिपस्टिक के ये शेड है बेस्ट

16/04/2025
Sambhal violence: Now DIG jail suspended

सेक्स रैकेट का ऑडियो वायरल, दो पुलिसकर्मियों को SP ने लिया निलंबित

17/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version