Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

हवा में अटकी सांसें, चलते-चलते अचानक टूट गया झूला

The swing suddenly broke while moving

The swing suddenly broke while moving

मध्य प्रदेश के रायसेन में  एक मेले में विशाल झूला (Swing) चलते-चलते अचानक से टूटा। फिर एक तरफ झुक गया। इस कारण झूले में बैठे लोग हवा में लटक गए। झूले में बैठे लोग मदद के लिए पुकारने लगे। मौके पर मौजूद पुलिस बल और स्थानीय लोगों ने तुरंत झूले पर चढ़कर सभी लोगों को सुरक्षित नीचे उतारा। इस त्वरित बचाव अभियान से एक बड़ा हादसा टल गया।

देवनगर थाना प्रभारी हरिओम अस्ताया ने बताया कि झूला, पैरों से चलने वाला झूला (Swing) था। जो एक कुंदा टूटने के कारण वो एक तरफ तिरछा हो गया था। उन्होंने पुष्टि की कि झूले में बैठे सभी लोग सुरक्षित हैं और किसी को खरोंच तक नहीं आई है।

जानकारी के मुताबिक, रायसेन जिला मुख्यालय से 18 किलोमीटर दूर सागर रोड पर स्थित सुप्रसिद्ध खंडेरा वाली माता मंदिर में मेला लगा है। यहीं मेला परिसर में लगा एक विशाल झूला (Swing) शनिवार को दोपहर में करीब तीन बजे अचानक एक तरफ झुक गया। जिससे झूले में बैठ रहे लोग दहशत में आ गए और चीख-पुकार मच गई।

शुक्र है कि बड़ा हादसा नहीं हुआ, लेकिन इस घटनाक्रम ने जिला प्रशासन और पुलिस के इंतजाम पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस मामले में स्थानीय प्रशासन की लापरवाही उजागर हुई। किसी भी अफसर ने झूलों की व्यवस्था की तरफ ध्यान नहीं दिया।

Exit mobile version