Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अमेरिकी हथियारों संग गाड़ी पर जश्न मना रहे थे तालिबानी, तभी हुआ कुछ ऐसा की….

तालिबान के हाथों में अमेरिकी सेना के कई बड़े हथियार हाथ आ गए हैं। अब तालिबान के कई लड़ाके ‘सेना’ की वर्दी में नजर आने लगे हैं। अमेरिकी सैनिकों का जाने का तालिबानी लड़ाके सड़कों पर जश्न मना रहे हैं। इस बीच घातक हथियारों से लैस तालिबान की ‘एलीट फोर्स’ की एक तस्वीर सामने आई, जो सुर्खियों में है।

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, तालिबान के बद्री 313 बटालियन के लड़ाके काबुल एयरपोर्ट  पर मंगलवार को एक गाड़ी में सवार होकर जा रहे थे। गाड़ी में सेना की वर्दी पहने कई लड़ाके और सादे कपड़े में कुछ लोग सवार थे। लेकिन तभी दो तालिबान लड़ाके गाड़ी से नीचे गिर जाते हैं।

बिजली का तार टूटकर पानी में गिरा, करंट फैलने से दो बच्चों समेत तीन की मौत

दोनों लड़ाकों के गिरने के बाद गाड़ी थोड़ा आगे जाकर रुक जाती है। इस दौरान गाड़ी का धुआं लड़ाकों के आसपास फैल जाता है। लड़ाकों के हाथों में अमेरिकी राइफल्स और दूसरे उपकरण होते हैं। गाड़ी में क्षमता से अधिक लोग सवार थे, इसी के चलते उनमें से कुछ नीचे गिर जाते हैं।

गौरतलब है कि अफगानिस्तान में तालिबानियों की ताकत कई गुना बढ़ चुकी है। अफगान सेना को मात देने के बाद से तालिबान ने पूरे देश पर अपना कब्जा जमा लिया है। इस बीच तालिबानियों के हाथ कई बड़े अमेरिकी हथियार लग गए हैं। ये हथियार अत्याधुनिक के साथ-साथ काफी खतरनाक भी हैं।

हालांकि, अफगानिस्तान से बाहर निकलते ही अमेरिकी सेना  ने कहा है कि निकलने से पहले उसने 73 विमानों, 27 हुमवीज, हथियार प्रणाली और उच्च क्षमताओं वाले रक्षा उपकरणों को निष्क्रिय कर दिया गया है।

Exit mobile version