Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

भाजपा सरकार का कार्यकाल समाप्ति की ओर है : अखिलेश

akhilesh yadav

akhilesh yadav

भाजपा सरकार किसानों को लांछित करने के साथ अपमानित करने पर भी तुल गई है। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में किसानों से झूठे वादे किए। प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री बराबर आश्वासन देते रहे हैं कि किसानों की फसल एमएसपी दरों पर खरीदी जाएगी पर यह भी उनके हर झूठ की तरह शुद्ध झूठ साबित हो रही है। ये बातें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कही।

अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी मुख्यालय के डाॅ. राममनोहर लोहिया सभागार में उपस्थित सैकड़ों नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा संचार माध्यमों का दुरूपयोग कर झूठ फैलाती है, वस्तुतः वह सच्चाई का सामना ही नहीं कर सकती है। सच्चाई से वह भागती है। सन 2022 में जो विधानसभा चुनाव होने हैं। भाजपा मानती है कि वह सन 2024 में होने वाले चुनाव हैं। वह जनता को इसीलिए भटकाने का काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि किसान के धान की खरीद की कोई व्यवस्था नहीं है। घोषित 1940 रूपये प्रति कुंतल की दर पर किसान के धान की खरीद नहीं हो रही है। एक तो तमाम जगहों पर क्रयकेन्द्र खुले ही नहीं है और जहां खुले हैं वहां बिचैलियों, अफसरों के गठजोड़ के चलते किसान को अपनी फसल बेचने का मौका ही नहीं मिलता है। किसी न किसी बहाने उसे टरका दिया जाता है। बिचौलिए औने-पौने दाम पर फसल खरीद रहे हैं।

पंजाबः कांग्रेस को बड़ा झटका, अमरिंदर सिंह ने दिया इस्तीफा, सोनिया को लिखा पत्र

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का कार्यकाल समाप्ति की ओर है। साढ़े चार साल बीत गए जनहित का कोई काम नहीं किया गया। भाजपा सरकार ने एक यूनिट बिजली का उत्पादन नहीं किया। समाजवादी सरकार के कार्यों को ही अपना बताकर भाजपाई जश्न मना रहे हैं। किसानों के घरों में अंधेरा है। एक वर्ष से वे आंदोलित है। उन्हें न्याय नहीं मिला है। उनके घरों में दीप पर्व पर भी अंधेरा है।

अखिलेश यादव ने कहा कि सभी मानते हैं कि भाजपा का विकल्प समाजवादी पार्टी है। जनता की आशा भी समाजवादी पार्टी से है। समाजवादी पार्टी को जनआकांक्षाओं पर खरा उतरना है। अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं का आवाह्न किया है कि वे बूथ स्तर पर मतदाताओं से सम्पर्क करें। जनता को भाजपा की सच्चाई बताएं और समाजवादी पार्टी सरकार के विकास कार्यों से अवगत करायें। नौजवान और किसान 2022 में मिलकर भाजपा सरकार को सबक सिखाएंगे।

Exit mobile version