Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

चक्रवात से पहले बवंडर का कहर, उड़ा ले गया घरों के छतें और सामान

tornado

tornado

बरपेटा। असम (Assam) के बारपेटा जिले में शनिवार को कम तीव्रता का बवंडर (Tornado) आया, जिसने यहां निवासियों को आश्चर्यचकित कर दिया। उन्होंने अपने-अपने स्मार्टफोन कैमरों में इस दुर्लभ मौसम की घटना को कैद किया। अभी तक जान-माल के नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं आई है।

मोबाइल फोन पर स्थानीय निवासियों द्वारा शूट किए गए बवंडर (tornado) के वीडियो वायरल हो गए हैं। इनमें खतरनाक रूप से घूमते हुए, जमीन से कई मीटर ऊपर धूल का एक ढेर दिखाई दे रहा है।

Video

ईस्टमोजो ने गुवाहाटी में क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (Weather Department) में मौसम विज्ञान के उप महानिदेशक संजय ओनील शॉ के हवाले से कहा, ‘शनिवार को असम के बारपेटा के चेंगा जिले में एक कम तीव्रता वाला बवंडर (tornado) आया, लेकिन यह एक चक्रवात नहीं है।’

चीन में आया शक्तिशाली बवंडर, खेल के मैदान में 18 बच्चों सहित 20 व्यक्ति घायल

अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण अंडमान सागर पर बने निम्न दबाव के क्षेत्र के चक्रवाती तूफान में तब्दील होने और अगले सप्ताह की शुरुआत तक आंध्र प्रदेश-ओडिशा के समुद्र तट तक पहुंचने की संभावना है।

मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण अंडमान सागर और उससे सटे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में मौसम प्रणाली के उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और शनिवार तक दबाव के क्षेत्र में बदलने की संभावना है। यह रविवार शाम तक चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है।

वित्तमंत्री का आदेश, ‘महिला’ के लिए एसी कार की करो व्यवस्था

Exit mobile version