Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

चेन्नई सुपर किंग्स-मुंबई इंडियंस के बीच मैच के साथ होगा टूर्नामेंट का आगाज

rohit sharma-ms dhoni

मुंबई इंडियंस

नई दिल्ली| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन की शुरुआत होने में अब बस दो दिन बचे हैं। भारत में कोविड-19 महामारी के बढ़ते केसों की वजह से इस साल टूर्नामेंट का आयोजन युनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) में हो रहा है। आईपीएल का आगाज 19 सितंबर को टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस और भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबले से होगा।

मुंबई इंडियंस के प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मजेदार जवाबों के लिए मशहूर है कप्तान रोहित शर्मा

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम है और उसने सर्वाधिक चार बार इस खिताब को अपने नाम किया है। मुंबई इंडियंस ने 2013, 2015, 2017 और 2019 में खिताब जीते हैं। दूसरी ओर भारत के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 3 बार आईपीएल का खिताब जिताया है। टीम ने 2010, 2011 और 2018 में खिताब को अपने नाम किया है।

यूएई के कप्तान अहमद रजा और युवा कार्तिक मेयप्पन को टीम में किया शामिल

आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की आपसी भिड़ंत पर नजर दौड़ाई जाए तो 28 बार ऐसा हुआ है जब रोहित शर्मा और एमएस धोनी की टीम का एक दूसरे से सामना हुआ।इन 28 आईपीएल मैचों में मुंबई का पलड़ा भारी है और टीम ने 17 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। जबकि दूसरी ओर चेन्नई की टीम 11 मैचों में विजयी रही है। इन दोनों टीमों के बीच हुए मैचों में मुंबई इंडियंस की टीम का सर्वाधिक स्कोर 202 है। इसके अलावा चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई के खिलाफ सबसे अधिक 208 रनों का स्कोर खड़ा किया है। जबकि दोनों टीमों के न्यूनतम स्कोर क्रमश: 141 और 79 रहे हैं।

Exit mobile version